Move to Jagran APP

बड़ी ब्राह्माणा में नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : नगरपालिका बड़ी-ब्राह्मणा, विजयपुर व रामगढ़ नगर पालिकाओं के अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 02:19 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 02:19 AM (IST)
बड़ी ब्राह्माणा में नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
बड़ी ब्राह्माणा में नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : नगरपालिका बड़ी-ब्राह्मणा, विजयपुर व रामगढ़ नगर पालिकाओं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का सोमवार को गुप्त चुनाव प्रक्रिया से निर्वाचन किया गया। बड़ी ब्राह्मणा में भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर अपना कब्जा जमाया। नगरपालिका विजयपुर में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा रहा। रामगढ़ में कांग्रेस ने अध्यक्ष और भाजपा ने उपाध्यक्ष पद हथियाए।

prime article banner

सांबा नगरपालिका के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद के हुए चुनाव में भाजपा के पवन कोहली चेयरमैन, जबकि कांग्रेस के कमेर ¨सह वाइस चेयरमैन बने।

सांबा नगरपालिका कार्यालय में सोमवार की दोपहर को चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। सांबा नगरपालिका में 17 वार्ड हैं। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए दिनभर दांवपेच चलते रहे। चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार महेश्वर राज और भाजपा की ओर से पवन कोहली ने अपना नामांकन पत्र भरा था। वहीं, वाइस चेयरमैन पद के लिए रजनी संब्याल व कमेर ¨सह ने अपना नामांकन पत्र भरा। चेयरमैन पद के लिए भाजपा की ओर से पवन कोहली को 10 वोट मिले, जबकि वाइस चेयरमैन के लिए कांग्रेस के कमेर ¨सह ने भी 10 वोट हासिल लिए। वहीं, महेश्वर दास व रजनी संब्याल को सात-सात वोट मिले।

बड़ी-ब्राह्मणा में नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए भाजपा पार्षद वार्ड नंबर छह के पूरन चंद ने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय पार्षद वार्ड नंबर दस के पार्षद परवीन कुमार को पांच वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के एकमात्र दावेदार भाजपा पार्षद वार्ड नंबर चार के रामजी दास निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

विजयपुर से वार्ड नंबर छह के निर्दलीय पार्षद दीपक कुमार अध्यक्ष और वार्ड नंबर 13 के रवि कुमार निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। विजयपुर नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित किए गए दीपक कुमार को सात वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गणेश शर्मा को एक वोट से हराया।

कस्बा रामगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष का ताज कांग्रेस पार्षद वार्ड नंबर दो के परमजीत ¨सह पम्मा के सिर पर सजा और उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर तीन से भाजपा पार्षद कमलेश कुमारी ने अपना कब्जा जमाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.