Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : बीस दिनों बाद मिलने लगे जन्म-मरण प्रमाण पत्र

जम्मू नगर निगम से रोजाना करीब 100 जन्म तथा करीब 40 मरण प्रमाण पत्र जारी होते हैं। अब तो निगम ने ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 11:58 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 11:58 AM (IST)
Jammu Kashmir : बीस दिनों बाद मिलने लगे जन्म-मरण प्रमाण पत्र
Jammu Kashmir : बीस दिनों बाद मिलने लगे जन्म-मरण प्रमाण पत्र

जम्मू, जागरण संवाददाता : करीब बीस दिनों बाद जम्मू नगर निगम ने फिर से जन्म व मरण प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने प्रमाण पत्र के फाॅरमेट में संशोधन के चलते यह प्रक्रिया रोक दी थी। अब सचिवालय से निर्देश व फॉरमेट में बदलाव के साथ प्रमाण पत्र दोबारा जारी करना शुरू कर दिए गए हैं।

loksabha election banner

शनिवार को ही निगम ने अपने रिकार्ड को ठीक करते हुए इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। सोमवार से लोग फिर निगम में जन्म व मरण प्रमाण पत्र लेने पहुंचना शुरू हो गए हैं। निगम भी उन लोगों को सूचित कर रहा है जिन्होंने इनके लिए आवेदन किया हुआ था। इतना ही नहीं लोगों को घर बैठे जन्म व मरण प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया भी एक-दो दिन में शुरू कर दी जाएगी। चूंकि इन दिनों लोगों को डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने, स्कूलों में दाखिले व नौकरी के लिए इन प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ रही है। पिछले बीस दिनों में बहुत से लोग रोजाना यहां निगम के चक्कर काटते थे। अब उन्हें राहत मिली है। सोमवार को कार्यालय खुलने के साथ निगम ने प्रमाण पत्र निकालना शुरू कर दिए।

रोजाना सौ से ज्यादा प्रमाण पत्र होते हैं जारी

जम्मू नगर निगम से रोजाना करीब 100 जन्म तथा करीब 40 मरण प्रमाण पत्र जारी होते हैं। अब तो निगम ने ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। फिलहाल इसे भी रोक दिया गया है। हर साल स्कूलों में दाखिलों के समय फरवरी, मार्च व अप्रैल में जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए लोगों की यहां भीड़ रहती है। करीब दो सौ प्रमाण पत्र रोजाना जारी होते हैं। रूटीन में सौ से ज्यादा जन्म प्रमाण पत्र लिए जाते हैं। इसके लिए 50 रुपये की फीस जमा करवानी होती है।

घर बैठे भी ले सकेंगे प्रमाण पत्र

‘चीफ रजिस्ट्रार के आदेश के बाद नगर निगम ने बर्थ व डेथ सर्टिफिकेट पर रोक लगाई थी। अब फॉरमेट में थोड़ा बदलाव किया गया है। इसमें लिखे गए नियम में बदलाव कर दोबारा कंप्यूटीकृत कर दिया गया है। लोगों को अब रूटीन में सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं। पहले लिए गए सर्टिफिकेट भी मान्य हैं। ऑनलाइन सर्टिफिकेट देखने के साथ लोग निगम से घर बैठे भी सर्टिफिकेट ले सकते हैं। इसके लिए जम्मू नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।’

-डा. शमीम मीर, हेल्थ आफिसर व रजिस्ट्रार, जम्मू नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.