Move to Jagran APP

बिदिया की पुस्तक जीवन सत्य का लोकार्पण

बिदिया रैना टिक्कू के पहले काव्य संग्रह जीवन सत्य का विमोचन एक साधे समारोह में किया गया। पुस्तक का विमोचन निर्भय भारत फाउंडेशन के बैनर तले किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 06:17 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:17 AM (IST)
बिदिया की पुस्तक जीवन सत्य का लोकार्पण
बिदिया की पुस्तक जीवन सत्य का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, जम्मू : बिदिया रैना टिक्कू के पहले काव्य संग्रह जीवन सत्य का विमोचन एक साधे समारोह में किया गया। पुस्तक का विमोचन निर्भय भारत फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता इस मौके पर मुख्य अतिथि थे। वरिष्ठ पत्रकार सोहेल काजमी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अशोक खजूरिया, वरिष्ठ साहित्यकार खालिद हुसैन, असलम कुरैशी, तरुण उप्पल, कुसुम टिक्कू आदि मौके पर मौजूद थे।

loksabha election banner

कवींद्र गुप्ता ने कहा कि बिदिया की कविताएं राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हैं। सभी रचनाएं उत्साह बढ़ाने वाली हैं। सोहेल का•ामी ने कहा कि इनकी कविताएं जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूने वाली हैं। बिदियां ने बताया कि उन्हें पुस्तक लिखने की प्रेरणा कैसे मिली। उन्होंने पुस्तक अपने स्वर्गीय पिताजी को समर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा प्रेरित किया। जीवन की सफलता में मां के योगदान को भी याद किया। पति का सहयोग ही है कि आज वह यह पुस्तक पाठकों तक पहुंचा सकी हैं। संस्थापक निर्भय भारत फाउंडेशन तरुण उप्पल ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम का संचालन कुसुम टिक्कू ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.