Move to Jagran APP

तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार घायल

विजयपुर के गुड़ा मोड़ पर एक टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 07:32 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 07:32 AM (IST)
तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार घायल
तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार घायल

जागरण टीम, जम्मू : विजयपुर के गुड़ा मोड़ पर एक टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, गुड़ा मोड़ पर वीरवार को एक तेज रफ्तार टिप्पर जेके02सीएस 8426 ने बाइक जेके21सी 7149 को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार दूर जाकर गिरा और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत उठाया और विजयपुर एमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मंडी गरोटा गुड़ा सलाथिया निवासी वरिदर सिंह (30) पुत्र सुभाष सिंह के रूप में हुई है। विजयपुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, बड़ी ब्राह्मणा में मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान जीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी पहचान बिश्नाह निवासी 42 वर्षीय आशा देवी पत्नी प्रेम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर को बड़ी ब्राहमणा में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क से जा रहीं आशा देवी को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिसके बाद उनको उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब से उनका जीएमसी में ही उपचार चल रहा था। वीरवार को छह दिन बाद उन्होंने जीएमसी में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.