150 ग्राम चरस के साथ आरोपित गिरफ्तार
संवाद सहयोगी विजयपुर क्षेत्र के धमोर गांव से विजयपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 150 ग्राम चरस के
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 07:13 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 07:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, विजयपुर : क्षेत्र के धमोर गांव से विजयपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने धमोर गांव में छापा मारा और दुकान से 150 ग्राम चरस बरामद किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान विनोद दुबे पुत्र रामकृष्ण निवासी जख के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें