Move to Jagran APP

Jammu Srinagar: रामबन में वैकल्पिक पुल पर लोड टेस्ट आज, हाईवे पर यातायात कल हो सकता है बहाल

हाईवे की मरम्मत और सुरक्षा दीवार बनाने का काम उसी दिन से शुरू कर दिया गया था। इस काम को पूरा होने में करीब 20 दिन लगने की बात कही जा रही है। यातायात को बहाल करने के लिए बीआरओ ने बैली पुल बनाने का फैसला लिया।

By Edited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 06:36 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 08:19 AM (IST)
Jammu Srinagar: रामबन में वैकल्पिक पुल पर लोड टेस्ट आज, हाईवे पर यातायात कल हो सकता है बहाल
जम्मू से श्रीनगर के बीच हाईवे पर यातायात बंद है।

ऊधमपुर, जागरण संवाददाता: राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिये जम्मू और कश्मीर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। रामबन के केला मोड़ पर सेना द्वारा बनाए जा रहे अस्थायी पुल (बैली ब्रिज) से रविवार को यातायात बहाल किया जा सकता है। गत शुक्रवार शाम तक 70 फीसद काम पूरा कर लिया गया था। आज शनिवार की शाम तक इसे पूरा कर लोड टेस्ट किए जाने की पूरी संभावना है।

loksabha election banner

केला मोड़ पर भूस्खलन से प्रभावित हाईवे के हिस्से की जब मरम्मत नहीं हो जाती है, तब तक इस पुल से वैकल्पिक यातायात बहाल रहेगा। रामबन जिले में जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर कश्मीर की ओर दस जनवरी को शाम छह बजे भूस्खलन हुआ था। इसके चलते टनल के पास बने पुल की सुरक्षा दीवार ढह गई थी। तब से ही जम्मू से श्रीनगर के बीच हाईवे पर यातायात बंद है।

हाईवे की मरम्मत और सुरक्षा दीवार बनाने का काम उसी दिन से शुरू कर दिया गया था। इस काम को पूरा होने में करीब 20 दिन लगने की बात कही जा रही है। इस हालात में ही यातायात को बहाल करने के लिए सेना के सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ ने बैली पुल बनाने का फैसला लिया। वीरवार सुबह अस्थायी पुल बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। शुक्रवार को दोपहर तक पुल का ढांचा दोनों ओर तक बना लिया गया था।

अब इस पर प्लेटिंग कर फर्श बनाया जाएगा, जिस पर वाहन गुजर सकेंगे। यह पुल तब तक काम करेगा जब तक हाईवे की स्थायी मरम्मत नहीं हो जाती।

  • शुक्रवार शाम तक बैली पुल का काम 70 फीसद पूरा हो चुका था। शेष काम आज पूरा होने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद पुल पर लोड टेस्ट किया जाएगा। लोड टेस्ट सफल रहा तो रविवार सुबह तक हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। नजीम जई खान, जिला उपायुक्त, रामबन

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.