पाकिस्तान के स्नाइपर शार्ट में जवान शहीद, सीमा पर चौकसी बढ़ी
जम्मू संभाग के केरी सेक्टर में सीमा पार पाकिस्तान के स्नाइपर शार्ट से भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना शनिवार सुबह की है।
By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 12:19 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:19 PM (IST)
जेएनएन, जम्मू। जम्मू संभाग के केरी सेक्टर में सीमा पार पाकिस्तान के स्नाइपर शार्ट से भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना शनिवार सुबह की है। सुंदरबनी के केरी सेक्टर में जवान गश्त कर रहे थे तभी सीमा पार से स्नाइपर शार्ट आया जिसमें जवान मौके पर शहीद हो गया। सेना का यह जवान 8 जैकलाई का बताया जा रहा है। शहीद की पहचान वरुण निवासी आरएसपुरा बताया जा रहा है।
इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर दो जगह राजौरी के तरकुंडी और अखनूर के परगवाल में स्नाइपर शार्ट दागे थे। इसमें सेना के साथ काम करने वाले एक पोर्टर की मौत हो गई जबकि तरकुंडी में सीमा सुरक्षा बल का जवान घायल हो गया था। पाकिस्तान ने सीमा पर स्नाइपर शार्ट दागकर पिछले दो महीनों में छह से अधिक जवानों को निशाना बनाया है। इन घटनाओं के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना भी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें