Move to Jagran APP

Ceasefire Violation: पुंछ गोलाबारी में जवान, कुपवाड़ा में वृद्ध महिला घायल, कई मकान भी क्षतिग्रस्त

किरनी सेक्टर में ही घायल हुए भारतीय जवान की पहचान सिपाही राजेश रेड्डी के रूप में हुई है। उसका इलाज राजौरी सैन्य अस्पताल में चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 03:08 PM (IST)
Ceasefire Violation: पुंछ गोलाबारी में जवान, कुपवाड़ा में वृद्ध महिला घायल, कई मकान भी क्षतिग्रस्त
Ceasefire Violation: पुंछ गोलाबारी में जवान, कुपवाड़ा में वृद्ध महिला घायल, कई मकान भी क्षतिग्रस्त

जम्मू, जेएनएन। भारतीय क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ कराने के इरादे से जम्मू संभाग में जिला पुंछ, राजौरी और कश्मीर संभाग में टंगडार, कुपवाड़ा आदि इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान कई बार मुंह की खाने के बाद भी बाज नहीं आ रहा है। आज सुबह तड़के पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर जिला पुंछ में किरनी और मंजाकोट इलाके में गोलाबारी की। हालांकि भारतीय जवान भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में जिला पुंछ में 12 मद्रास रेजीमेंट का सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को राजौरी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

loksabha election banner

पाकिस्तानी सैनिकों ने आज शनिवार सुबह 9.50 बजे किरनी सेक्टर में गोलाबारी की। सेना के अनुसार पहले तो उन्होंने हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया परंतु बाद में उन्होंने भारतीय सीमा में सैन्य चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागना शुरू कर दिए। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अभी भी दोनों ओर से रूक-रूककर गोलाबारी जारी है। वहीं गत शुक्रवार रात किरनी सेक्टर में ही घायल हुए भारतीय जवान की पहचान सिपाही राजेश रेड्डी के रूप में हुई है। उसका इलाज राजौरी सैन्य अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा सुबह तड़के मेंढर और बालाकोट में भी रिहायशी इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी की है, जिसमें दो मकानों को नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा गत शुक्रवार रात को पाकिस्तानी सैनिकों ने कुपवाड़ा सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया है। इस गोलाबारी में 70 वर्षीय महिला घायल हुई है जबकि कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.