Move to Jagran APP

सुरक्षा हालात का जायजा लेने उत्तरी कमान मुख्यालय ऊधमपुर पहुंचे थलसेना अध्यक्ष जनरल नरवणे

जनरल नरवणे ने अपने दोनों की शुरूआत जनवरी माह के आरंभ में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचीन में देश सेवा कर रहे सैनिकों का हौंसला बढ़ाकर की थी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:39 PM (IST)
सुरक्षा हालात का जायजा लेने उत्तरी कमान मुख्यालय ऊधमपुर पहुंचे थलसेना अध्यक्ष जनरल नरवणे
सुरक्षा हालात का जायजा लेने उत्तरी कमान मुख्यालय ऊधमपुर पहुंचे थलसेना अध्यक्ष जनरल नरवणे

जम्मू, राज्य ब्यूरो। थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकंद नरवणे केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए आज बुधवार शाम को उत्तरी कमान मुख्यालय ऊधमपुर पहुंच गए हैं। 

loksabha election banner

जनरल नरवणे कमान मुख्यालय में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक कर जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे। इस समय जम्मू-कश्मीर में सेना की उत्तरी कमान पाकिस्तान की शह पर जारी आतंकवाद पर गहरा आघात कर रही है। जनवरी महीने में सेना ने 13 आतंकवादियों को मार गिराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऐसे हालात में थलसेना अध्यक्ष के दौरे से आतंक से लड़ रहे सैनिकों का हौंसला बढ़ना तय है। जनरल नरवणे ने अपने दोनों की शुरूआत जनवरी माह के आरंभ में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध स्थल सियाचीन में देश सेवा कर रहे सैनिकों का हौंसला बढ़ाकर की थी। अब वह जम्मू संभाग के दूरदराज, आतंकवादग्रस्त इलाकों के सुरक्षाहालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने थलसेना अध्यक्ष के ऊधमपुर पहुंचने की पुष्टि की।

सैन्य सूत्रों के अनुसार थलसेना अध्यक्ष कमान मुख्यालय में सेना के अधिकारियों, जवानों को संबोधित करने के बाद वीरवार को जम्मू के सीमावर्ती राजौरी, पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों के सुरक्षा हालात का जायजा भी लेंगे। वह नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलाबारी का सामना करने वाले जवानों से भी बातचीत करेंगे। इसके अलावा उनका 16वीं कोर मुख्यालय नगरोटा में जाने का कार्यक्रम भी है। कोर मुख्यालय में थल सेना अध्यक्ष वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक में जम्मू संभाग की सुरक्षा चुनौतियों व उनका सामना करने के लिए जारी अभियान पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद थल सेना अध्यक्ष वीरवार को अपना दो दिवसीय दौरा समेटकर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

थलसेना अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद जनरल नरवाने अब तक कश्मीर नहीं गए हैं। वह गत दिनों सियाचिन का दौरा करने के बाद दिल्ली रवाना हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.