कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या पर फूटा गुस्सा
संवाद सहयोगी विजयपुर कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की तरफ से भाजयुमो महासचिव समेत तीन लो
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:31 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:31 AM (IST)
संवाद सहयोगी, विजयपुर : कश्मीर के कुलगाम में वीरवार को आतंकियों द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव समेत तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में शुक्रवार को विजयपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सांबा भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरिंदर प्रताप सिंह ने किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झडा जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। नरिंदर प्रताप ने कहा कि इस घटना के पीछे पाकिस्तान और कश्मीरी उग्रपंथी नेताओं का हाथ है। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा, उपप्रधान संदीप चौधरी और दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें