Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: पिछले वर्ष जैसा बना हुआ है मौसम, 24 मई के बाद बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

पश्चिमी विक्षोभ को लेकर उन्होंने बताया कि जब अशांत हवाएं कम दबाव वाले क्षेत्र में होती हैं और भारत के संबंध में ये पश्चिम दिशा से आती हैं। इसलिए इसका नाम पश्चिमी विक्षोभ है। साेमवार और मंगलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 12:43 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: पिछले वर्ष जैसा बना हुआ है मौसम, 24 मई के बाद बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप
इस समय पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: इस वर्ष भी मौसम पिछले वर्ष जैसा ही बना हुआ है।अभी तक पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बना हुआ है। जिसके चलते इस सप्ताह भी मौसम राहत भरा बना रहेगा।आज कश्मीर में शाम तक हल्की बारिश की संभावना है तो जम्मू में दोपहर बाद बादल छाएंगे।

loksabha election banner

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी समुंद्री तूफानों के चलते 23 मई तक मौसम ठीक ही रहा था। इस वर्ष भी 24 मई के बाद ही गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ को लेकर उन्होंने बताया कि जब अशांत हवाएं कम दबाव वाले क्षेत्र में होती हैं और भारत के संबंध में ये पश्चिम दिशा से आती हैं। इसलिए इसका नाम पश्चिमी विक्षोभ है। फिर ये अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत की ओर अधिक ऊंचाई और तेज हवाओं के साथ यात्रा करते हैं, जो पृथ्वी की सतह के पार पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं।

रास्ते में वे भूमध्य सागर, काला सागर, कैस्पियन सागर और अरब सागर से नमी लेते हैं। जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर आता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है।कभी-कभी वे उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ते हैं। जबकि अन्य समय में वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ते हैं।साेमवार और मंगलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे।

सोमवार को जम्मू संभाग के अधिकतम क्षेत्रों में धूप खिली हुई है। दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।श्रीनगर में 5.6, काजीगुंड 3.8 एमएम, पहलगाम में 3.8, कुपवाड़ा में 5.8, गुलमर्ग में 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। भद्रवाह में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।इस वर्ष अभी तक मई महीने में अधिकतम समय तापमान सामान्य से नीचे ही रहा है। कुछ दिन ही तापमान बढ़ा था लेकिन जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारा सामान्य से नीचे आ गया। मौसम सुहावना हो गया है।इस समय पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 35.2, न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 26.0, न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 26.3, न्यूनतम 12.4, कटड़ा का अधिकतम तापमान 33.0, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 24.3, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 15.6, न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कारगिल का अधिकतम तापमान 18.7, न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 21.4, न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.5, न्यूनतम तापमान 9.6, पहलगाम का अधिकतम तापमान 20.4, न्यूनतम तापमान 7.7, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 9.0, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 21.0, न्यूनतम 8.7 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 11.0, न्यूनतम 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.