शीतकालीन राजधानी में खुले दरबार मूव के सभी कार्यालय
जागरण संवाददाता जम्मू शीतकालीन राजधानी जम्मू में सोमवार को दरबार लौटने के साथ ही नागरिक
जागरण संवाददाता, जम्मू : शीतकालीन राजधानी जम्मू में सोमवार को दरबार लौटने के साथ ही नागरिक सचिवालय और दरबार मूव से संबधित सभी कार्यालय खुल गए। इस अवसर पर पूरे शहर में विशेषकर नागरिक सचिवालय के आसपास के इलाकों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा।
जम्मू में दरबार खुलने के साथ ही पुलिस मुख्यालय ने भी जम्मू में सोमवार से कामकाज शुरू कर दिया। पुलिस मुख्यालय के जम्मू में खुलने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह को पुलिस मुख्यालय में पुलिसकíमयों के एक दस्ते ने गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश किया। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय में विभिन्न विंगों के कार्यालयों का दौरा करते हुए वहा तैनात संबधित अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कामकाज के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुपालन को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। उन्होंने पुलिस अस्पताल का भी दौरा किया।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में 1872 में तत्कालीन डोगरा शासकों ने मौसमी परिस्थितियों के मददेनजर सíदयों में जम्मू और गíमयों में श्रीनगर में अपना दरबार बनाए रखने की परंपरा शुरू की थी। भारत-पाक विभाजन के बाद जम्मू कश्मीर के भारत में विलय के बावजूद भी यह परंपरा कायम है। राजधानी के जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू स्थानातरण को दरबार मूव कहते हैं। इसमें शामिल कार्यालयों और विभागों को दरबार मूव कार्यालय भी कहा जाता है। दरबार मूव के समय करीब सात दिन तक सभी प्रमुख प्रशासनिक गतिविधिया लगभग ठप रहती हैं, क्योंकि नागरिक सचिवालय और इससे संबधित कार्यालयों एवं विभागों के अधिकारियों को अवकाश रहता है।
डीडीसी चुनाव के लिए तैयार किए जा रहे सुरक्षा चक्र का लिया जायजा
डीजीपी दिलबाग सिंह ने अपने कक्ष में सभी विंगों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक में जम्मू कश्मीर के समग्र सुरक्षा परिदृश्य, आतंकरोधी अभियानों पर विचार विमर्श करते हुए पंचायत उपचुनाव व डीडीसी चुनाव के लिए तैयार किए जा रहे सुरक्षा चक्र का भी जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रविरोधी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की लगातार निगरानी रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस संगठन के विभिन्न विंगों, जवानों व अधिकारियों से जुड़े मुददों पर भी विचार विमर्श करते हुए उनके शीघ्र समाधान का यकीन दिलाया है। बैठक में एडीजी आर्म्ड एके चौधरी, एडीजी रेलवे दीपक कुमार, एडीजी पुलिस मुख्यालय एवं कानून व्यवस्था एजी मीर, आइजीपी जम्मू मुकेश सिंह, आइजीपी गरीब दास, एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल, एसएसपी पीसीआर कुलबीर सिंह मौजूद रहे। बलिदानी पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
पुलिस मुख्यालय में पहुंचने से पूर्व पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रेल हेड काप्लेक्स में निíमत पुलिस शहीद स्मारक स्थल पर जाकर देश की एकता अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले पुलिस अधिकारियो ंव जवानों को अपने श्रद्धासुमन अíपत किए।