शोषण के खिलाफ बोलना गलत नहीं : पावनी पांडे
जागरण संवाददाता, जम्मू : लैला मैं लैला.. आदि गानों से चर्चा में आई प्रसिद्ध गायिका पावनी पांडे ने
जागरण संवाददाता, जम्मू : लैला मैं लैला.. आदि गानों से चर्चा में आई प्रसिद्ध गायिका पावनी पांडे ने 'मी टू' मामले में कहा कि किसी भी तरह का शोषण सहन नहीं किया जाना चाहिए। शोषण करने वाला जितना जिम्मेदार है, उसे सहने वाला भी उतना ही जिम्मेदार है। सोशल मीडिया पर चल रहे 'मी टू' अभियान को देखते हुए लगता है कि स्वच्छता अभियान तो अब शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि बेशक उनके साथ इस तरह की कोई बात नहीं हुई लेकिन ऐसा दूसरों के साथ नहीं होता है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता।
पावनी पांडे जम्मू में संवाददाता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने बताया कि वर्षो पहले वह माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आई थीं। उस समय नहीं सोचा था कि कभी नवरात्र महोत्सव का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस बार मां भगवती के आशीर्वाद से इतनी बड़ी भेंट प्रतियोगिता के निर्णायक दल का सदस्य होने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जीवन में उन्हें जब भी मौका मिलेगा, वह उसमें पूरा सहयोग करेंगी।
इस मौके पर पंजाबी गायक बलकार सिंह ने कहा कि उन्होंने माता के दरबार में बेटे के लिए मन्नत मांगी थी। आज वह बेटे को भी साथ लेकर आए हैं। उन्होंने अपने कुछ चु¨नदा गाने भी सुनाए, जिनमें नचदा फिरे नी मुंडा.. आदि शामिल थे।