ममता बनर्जी के खिलाफ डोगरा फ्रंट ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, जम्मू : शारदा चिट फंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआई के मार्ग में अड़
जागरण संवाददाता, जम्मू : शारदा चिट फंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआई के मार्ग में अड़चन डालने को लेकर डोगरा फ्रंट शिव सेना ने सोमवार को पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि राज्यों की अपनी मनमर्जी सहन नहीं की जाएगी। सीबीआई एक स्वतंत्र एजेंसी है। जिसने देश में बड़े बड़े घोटालों का पर्दाफाश कर नेताओं को जेलों की हवा खिलाई है। मगर इसी सीबीआई को रोकने के लिए जिस तरह की हरकतें हुई, ¨नदनीय है। हैरानी की बात है कि पश्चिमी सरकार की पुलिस ने मनमर्जी करते हुए जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारियों को गिरफ्तार करने का कारनामा दिखा डाला। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस को पनाह देने से बाज आए। राज्यों की मनमानी को देश सहन नही कर सकता। मांग की गई कि केंद्रीय जांच एजेंसी के काम में अड़चनें बनाने को लेकर ममता बैनर्जी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस आयुक्त के निवास पर क्यों गई। बाद में यही अधिकारी उनके धरने पर नजर आ रहा है। इससे क्या मतलब निकलता है। यही कि पुलिस से पूरी सांठगांठ है। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश हैं कि पुलिस आयुक्त से पूछताछ की जाए। मगर कितनी हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री जांच पड़ताल के लिए केंद्रीय एजेंसी को अनुमति नही दे रही। इसका क्या यह मतलब निकाला जाए कि कोई भी राज्य कुछ भी कर सकता है? ममता के मनमानी संविधान की अवहेलना कर रही है। गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आज सेना आतंकवाद से लोहा ले रही है। लेकिन कल को राज्य कहे कि सेना को यहां अनुमति नही, यह तो देश को मान्य नही हो सकता। प्रदर्शन में प्रेम, प्यारे, सोनू, मोनू, काला, सत्या, नानकू, राजेश, धमेंद्र, अभिषेक आदि उपस्थित थे।