राज्यपाल को कानून व्यवस्था की दी जानकारी
राज्य ब्यूरो जम्मू राज्य प्रशासनिक परिषद की बैठक में राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार के
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य प्रशासनिक परिषद की बैठक में राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार के विजय कुमार ने पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम के बाद राज्य की कानून व्यवस्था के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी।
सलाहकार ने सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से राज्य में शांति स्थापित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा राजमार्ग बंद होने के कारण फंसे लोगों को घरों तक पहुंचाने और जरूरी सामान राज्य भर में पहुंचाने के लिए पहले से उठाए गए कदमों के बारे में बताया। उन्हें बताया गया कि जिला स्तर के सिविल और पुलिस अधिकारी अपने जिलों में दौरे कर कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सभी अहम स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। राज्यपाल ने शांति बनाए रखने के लिए लोगों की सराहना की। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने के लिए कहा। उन्होंने सिविल और पुलिस प्रशासन को लगातार स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा।