Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी ने निकाली जम्मू में तिरंगा रैली, भाजपा को दी चुनौती

आम आदमी पार्टी के गांधी नगर स्थित मुख्यालय से हुई जो गांधी नगर के विभिन्न इलाकों से गुजरी। रैली में काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। वहीं रैली का नेतृत्व कर रहे बलदेव सिंह मनकोटिया ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को काफी बेवकूफ बना चुकी है।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 04:29 PM (IST)
आम आदमी पार्टी ने निकाली जम्मू में तिरंगा रैली, भाजपा को दी चुनौती
रैली की शुरूआत आम आदमी पार्टी के गांधी नगर स्थित मुख्यालय से हुई जो गांधीनगर के विभिन्न इलाकों से गुजरी।

जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू शहर में आम आदमी पार्टी ने तिरंगा रैली निकाली जिसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह मनकोटिया, तरणजीत सिंह मनकोटिया, परमिंद्र हैप्पी व अन्य नेता शामिल हुए।

loksabha election banner

इस रैली की शुरूआत आम आदमी पार्टी के गांधी नगर स्थित मुख्यालय से हुई जो गांधी नगर के विभिन्न इलाकों से गुजरी। रैली में काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे जिन्होंने अपनी गाड़ियों पर तिरंगे लगा रखे थे। वहीं रैली का नेतृत्व कर रहे बलदेव सिंह मनकोटिया ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को काफी बेवकूफ बना चुकी है। अब भाजपा को लोग अच्छे से पहचानने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा युवा विरोधी है और इसका सबूत इसी बात से मिलता है कि जम्मू कश्मीर में रहबर-ए-खेल के तहत नियुक्त किए गए युवाओं से कहा जा रहा है कि उनकी नियुक्ति एक बार फिर की जाएगी और उसके लिए उनकी परीक्षा ली जाएगी।मनकोटिया का कहना था कि चार चार वर्षों से युवा नौकरी कर रहे हैं और अब दोबारा उनकी नियुक्तियों को नए सिरे से करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वहीं देश में पेट्रोल डीजल के दाम किए जाने पर उनका कहना था कि कुछ जगहों पर चुनाव होने हैं।यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले भी भाजपा ने पेट्रोल डीजल के दाम कम किए थे लेकिन उसके बाद दोबारा दाम बढ़ा दिए गए थे।

मनकोटिया ने कहा कि लोग भाजपा को समझ चुके हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि यही पार्टी है जो इस समय विपक्ष की भूमिका निभा रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा के लिए चुनौती बन चुकी है। हमें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी और जम्मू कश्मीर के लोगों को उनका पूर्ण हक देगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.