Move to Jagran APP

राहुल गांधी ने 16 वर्षों के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में दी हाजिरी, 2005 में बहन प्रियंका गांधी के साथ कर चुके हैं यात्रा

राहुल गांधी ने करीब 16 वर्षों के उपरांत माता वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। इससे पहले वह बहन प्रियंका गांधी के साथ वर्ष 2005 में माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आ चुके हैं।राहुल ने कहा मैं श्रद्धालु बन मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने आया हूं।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 08:35 PM (IST)
राहुल गांधी ने 16 वर्षों के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में दी हाजिरी, 2005 में बहन प्रियंका गांधी के साथ कर चुके हैं यात्रा
माता वैष्णो देवी की यात्रा की और संध्या आरती में शामिल भी हुए।

कटड़ा, राकेश शर्मा। राहुल गांधी ने करीब 16 वर्षों के उपरांत माता वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। इससे पहले वह बहन प्रियंका गांधी के साथ वर्ष 2005 में माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आ चुके हैं।

loksabha election banner

यहां यह बता दें कि 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के उपरांत हुए चुनावों में हार के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पार्टी की जीत की कामना को लेकर अपने योग गुरु स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी के साथ वर्ष 1977 में कटड़ा से पैदल मां वैष्णो देवी के भवन पहुंची थीं। मां वैष्णो देवी के चरणों में कांग्रेस पार्टी की जीत की कामना की थी। इसके उपरांत कांग्रेस पार्टी की जीत तथा एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने पर इंदिरा गांधी वर्ष 1979 में अपने पुत्र संजय गांधी तथा कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे थी। इसके उपरांत वर्ष 2005 में राहुल ने प्रियंका के साथ माँ वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी दी थी। अब आज राहुल गांधी ने पैदल ही माता वैष्णो देवी की यात्रा की और संध्या आरती में शामिल भी हुए।

राहुल गांधी ने माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पहुंचने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं श्रद्धालु बन मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने आया हूं। मैं माता रानी की पावन धरती पर कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं करुंगा। मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए राहुल गांधी आधार शिविर कटड़ा से प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी से दोपहर करीब 2:45 बजे कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ पैदल भवन की ओर रवाना हुए। हालांकि इससे पहले राहुल गांधी के आगमन को लेकर कटड़ा- दोमेल मार्ग पर जगह-जगह कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद थे। दोपहर करीब 1:45 बजे गाड़ियों के काफिले के साथ राहुल गांधी आधार शिविर कटड़ा पहुंचे और एक निजी होटल में कुछ देर के लिए रुके। दोपहर करीब 2:45 बजे मां वैष्णो देवी के प्रवेश द्वार दर्शन ड्योढ़ी से पैदल भवन के लिए रवाना हुए।

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी मां वैष्णो देवी भवन पहुंचकर सायँकाल आयोजित होने वाली मां वैष्णो देवी की दिव्य आरती में शामिल होकर मां वैष्णो देवी की आराधना करेंगे उसके उपरांत मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। रात्रि भवन पर ही विश्राम कर राहुल गांधी शुक्रवार यानी कि आज सुबह भवन से कटड़ा की ओर वापस आकर जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।

जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक नंगे पांव रहूंगा

राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा में शामिल होने के लिए नंगे पांव आधार शिविर कटड़ा पहुंचे गांव काकडोद, जिला जींद, हरियाणा के निवासी पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि वह बीते 11 वर्षों से पूरी तरह से नंगे पांव हैं और तब तक नंगे पांव रहेंगे जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते।

दिनेश शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी जहां-जहां भी यात्रा के लिए जाते हैं वही वही वह नंगे पांव शामिल होने के लिए पहुंच जाते हैं दिनेश शर्मा ने कहा कि अबकी बार मां वैष्णो देवी प्रार्थना पूर्ण करेंगी और आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे। राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा में जम्मू कश्मीर के तमाम आला कांग्रेसी नेता शामिल थे जिनमें पीसीसीआई अध्यक्ष जीए मीर, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, कांग्रेस जिला प्रधान राजेश सधोत्रा, अम्बरीष मगोत्रा, सोनू सिंह आदि प्रमुख हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.