Coronavirus Vaccination: जम्मू-कश्मीर में एक दिन में 93 हजार लोगों ने करवाया टीकाकरण
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को 93 हजार के करीब लोगों ने विभिन्न आयु वगों में टीकाकरण करवाया। एक दिन में यह सबसे अधिक टीकाकरण है। वहीं अभियान लगातार जारी है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को 93 हजार के करीब लोगों ने विभिन्न आयु वगों में टीकाकरण करवाया। एक दिन में यह सबसे अधिक टीकाकरण है। वहीं अभियान लगातार जारी है।
45 साल से अधिक आयु वर्ग में कई जिले सौ फीसद टीकाकरण के करीब पहुंच गए हैं
45 साल से अधिक आयु वर्ग में कई जिले सौ फीसद टीकाकरण के करीब पहुंच गए हैं।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार अभी तक जम्मू-कश्मीर में 46,36,866 लोगों ने टीकाकरण करवा लिया है। 45 साल से अधिक आयु वर्ग में शुक्रवार को 60,246 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इस वर्ग में अभी तक 39.67 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
जम्मू, सांबा गांदरबल और शोपियां जिलों ने सौ फीसद लोगों को पहली डोज दे दी है
जम्मू, सांबा गांदरबल और शोपियां जिलों ने सौ फीसद लोगों को पहली डोज दे दी है। वहीं राजौरी 98.16, पुंछ 99.69, बारामुला 98.79 और बडगाम 97.47 फीसद के साथ सौ फीसद के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को अनतंनाग जिले में सबसे अधिक 13,171 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं बडगाम में 8977 और कुलगाम में 8956 लोगों ने टीकाकरण करवाया।
इसके अलावा 99 स्वास्थ्य कर्मियों और 259 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने भी टीकाकरण करवाया। वहीं 18-44 साल के आयु वर्ग में 32 हजार के करीब लोगों का टीकाकरण हुआ। इस आयु वर्ग में अभी तक करीब 15 फीसद लोगों का टीकाकरण हो चुका है। परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में टीकाकरण अभियान में और तेजी आएगी।