बिना मास्क पहने बाहर निकले 90 लोगों के काटे चालान
जागरण संवाददाता जम्मू कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भी बिना मास्क के घूम रहे 90 लोगों न
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 05:59 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:59 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भी बिना मास्क के घूम रहे 90 लोगों ने पुलिस ने शहर भर में चालान काटे। पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया और उन लोगों से जुर्माना भी वसूल किया जो बिना मास्क के घूम रहे थे।
पुलिस ने गांधी नगर, पुराने शहर, बीसी रोड, बस स्टैंड आदि जगहों पर सार्वजनिक स्थलों पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगों का जुर्माना काटने के अलावा उन्हें कोविड के नियमों का पालन करने का पाठ भी पढ़ाया। वहीं एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल ने भी लोगों से खुद की सुरक्षा को देखते हुए मास्क पहनने व भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें