Move to Jagran APP

Pulse Polio Campaign in Jammu Kashmir: पहले दिन 87 फीसद बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Pulse Polio Campaign Jammu Kashmir पल्स पोलियो अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन बस अड्डे और झुग्गियों में विशेष जोर रहा। दूसरे राज्यों से आने वाले बच्चों को भी पोलियो वैक्सीन दी गई। कश्मीर में भी अभियान की शुरुआत मंडलायुक्त पांडुरंग के पोले ने ललदद अस्पताल से की।

By Edited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 06:41 AM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 06:56 AM (IST)
Pulse Polio Campaign in Jammu Kashmir: पहले दिन 87 फीसद बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
स्वास्थ्य कर्मचारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा।

राज्य ब्यूरो, जम्मू: प्रदेश में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया। पहले दिन ही प्रदेश के 87 फीसद बच्चों को वैक्सीन दी गई। जम्मू संभाग में 82 फीसद और कश्मीर में 91 फीसद बच्चों को वैक्सीन दी गई। शेष बच्चों को सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएंगी।

loksabha election banner

अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल ढुल्लु ने सरवाल अस्पताल से की। उन्होंने एक बच्चे को वैक्सीन पिलाई। इस मौके पर नेशनल हेल्थ मिशन जम्मू कश्मीर के मिशन निदेशक डा. यासीन चौधरी, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. रेनू शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस अधिकारी डा. रविंद्र सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कई अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा।

उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा। परिवार कल्याण विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर ने कहा कि प्रदेश में 19 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। पल्स पोलियो अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और झुग्गियों में विशेष जोर रहा। दूसरे राज्यों से आने वाले बच्चों को भी पोलियो वैक्सीन दी गई। कश्मीर में भी अभियान की शुरुआत मंडलायुक्त पांडुरंग के पोले ने ललदद अस्पताल से की।

जम्मू कश्मीर में कुल 19, 23,790 बच्चों को दो बूंद ¨जदगी की पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 10,709 केंद्र बनाए गए। 42,836 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहले दिन अभियान में अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा 941 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं।

      जिला     खुराक मिली    फीसद

  • जम्मू    1,67,814       76
  • सांबा    39,209          82
  • कठुआ  90,770         89
  • राजौरी   90,559        83
  • पुंछ       65,258        80
  • ऊधमपुर 74,966       85
  • रियासी    51,178       83
  • डोडा      54,180       77
  • रामबन    60052        90
  • किश्तवाड़ 31,610      75
  • अनंतनाग 1,36,131    93
  • कुलगाम   74,002      98
  • पुलवामा    79,178     85
  • शोपियां     34,550      89
  • श्रीनगर     160168      95
  • गांदरबल    44,060     92
  • बडगाम      99,503     92
  • बारामुला    1,41,591   86
  • बांडीपोरा    51,571      83
  • कुपवाड़ा     1,21,453   93

कुल 87 फीसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.