82 और मिले संक्रमित, सात आए थे हवाई जहाज से
जम्मू कश्मीर में वीरवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 82 और मामले सामने आए। इनमें सात संक्रमित हवाई मार्ग से आए हैं जबकि दो सीआरपीएफ के जवान हैं। अभी तक 2039 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है। इन्हें मिलाकर अभी तक 27 लोगों की जान जा चुकी है।
राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू कश्मीर में वीरवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 82 और मामले सामने आए। इनमें सात संक्रमित हवाई मार्ग से आए हैं, जबकि दो सीआरपीएफ के जवान हैं। अभी तक 2039 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक मरीज की मौत भी हुई है। इन्हें मिलाकर अभी तक 27 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर से कुल 82 मामले आए। इनमें जम्मू संभाग के 12 और कश्मीर के 70 मामले हैं। जम्मू संभाग में जम्मू जिले के पांच, कठुआ के छह और रियासी का एक मामला शामिल हैं। जम्मू जिले के चार मरीज हवाई मार्ग से आए थे। इनमें एक सरवाल, दो जीवन नगर, एक सुंजवां और एक उदयवाला का है। वहीं, छह मामले कठुआ जिले के हैं। इनमें दो बनी, दो कठुआ व दो हीरानगर के रहने वाले हैं। सभी छह बाहरी प्रदेशों से आए हैं। इन सभी को क्वारंटाइन केंद्रों में रखा गया था। जम्मू संभाग से दो सीआरपीएफ के जवान भी संक्रमित आए हैं। वहीं, हवाई मार्ग से संक्रमित लोगों को कटड़ा में क्वारंटाइन केंद्रों में रखा गया है।
कश्मीर संभाग में कुल 70 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 34 कुपवाड़ा, 16 बारामुला, तीन बड़गाम, तीन पुलवामा, दो अनंतनाग, 10 श्रीनगर और दो शोपियां के रहने वाले हैं। इनमें अधिकांश मामले बाहरी प्रदेशों से आए हैं। इन सभी को पहले से ही क्वारंटाइन केंद्रों में रखा गया था। संक्रमित होने के बाद इन्हें सीडी अस्पताल, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल, शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में रखा गया है।
इस बीच वीरवार को 55 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत हो गई। वह खानपोरा, बारामुला का रहने वाला था। उसे बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी। उसे श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कुछ देर के बाद ही उसकी मौत हो गई। वीरवार को उसके सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक गलत संदेश से सीडी अस्पताल में हंगामा
राज्य ब्यूरो, जम्मू : कोविड सीडी अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमित मरीजों को गलत संदेश आने से असमंजस की स्थिति बन गई। दोनों मरीजों का कहना था कि उनके टेस्ट नेगेटिव आए हैं और उन्हें गलत तरीके से अस्पताल में भर्ती करवाया है। बाद में अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और जम्मू के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मरीज फिर से आइसोलेशन वार्ड में गए। यह मामला वीरवार दोपहर का है। अस्पताल में भर्ती डिग्याना क्षेत्र के दो मरीजों को किसी ने मोबाइल पर संदेश भेजा कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद दोनों ही भड़क गए और आइसोलेशन वार्ड से बाहर आ गए। उनका कहना था कि उन्हें यह संदेश आया है कि उनके टेस्ट नेगेटिव आए हें। लेकिन उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने दोनों को घर भेजने को कहा। इसके बाद मौके पर अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजेश्वर शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने जब संदेश देखा तो उन्होंने कहा कि यह गलत है और यह अधिकारिक नहीं है। दोनों मानने को मंजूर नहीं हुए । इसके बाद मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने दोनों की बात जम्मू के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से करवाई और उन्होंने उन्हें उनके टेस्ट की रिपोर्ट फिर से भेजी। इसके बाद ही दोनों माने और फिर वार्ड में गए। दोनों कुछ दिन सप्ताह पूर्व अपने 24 अन्य साथियों के साथ बाहर से लौटे थे। उनके अन्य साथियों के टेस्ट से नेगेटिव आए लेकिन दोनों के टेस्ट पाजिटिव आए। इसके बाद से ही दोनों परेशान हैं। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि दोनों में गलतफहमी हुई थी। अब दोनों वार्ड में भर्ती हैं।