Move to Jagran APP

महज तीन साल में 65 हजार विकास प्रोजेक्ट पूरे हुए, तेजी से हो रहा जम्मू कश्मीर में विकास

वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनवरी 2022 के दौरान 22975 कार्य पूरे किए गए हैं। केंद्र द्वारा शुरू किए वित्तीय सुधारों और हस्तक्षेप ने केंद्र शासित प्रदेश में निर्धारित समय सीमा के भीतर विकास परियोजनाओं की इतनी लंबी सूची को पूरा करने की सुविधा प्रदान की है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 11:09 AM (IST)
महज तीन साल में 65 हजार विकास प्रोजेक्ट पूरे हुए, तेजी से हो रहा जम्मू कश्मीर में विकास
018-19 के दौरान 9229 परियोजना, 2919-20 में 12,637, 2020-21 के दौरान 21,943 परियोजनाएं पूरी हुई हैं।

राज्य ब्यूरो, जम्मू : जम्मू और कश्मीर में तीन वर्षों में 65 हजार से अधिक विकास परियोजनाओं को तीव्र गति से पूरा किया है। साल 2019 से जनवरी 2022 तक 66,724 विकास परियोजनाएं पूरी हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार 2018-19 के दौरान 9229 परियोजना, 2919-20 में 12,637, 2020-21 के दौरान 21,943 परियोजनाएं पूरी हुई हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनवरी 2022 के दौरान 22,975 कार्य पूरे किए गए हैं। केंद्र द्वारा शुरू किए वित्तीय सुधारों और हस्तक्षेप ने केंद्र शासित प्रदेश में निर्धारित समय सीमा के भीतर विकास परियोजनाओं की इतनी लंबी सूची को पूरा करने की सुविधा प्रदान की है।

loksabha election banner

जम्मू-कश्मीर में बिलों को आनलाइन जमा करना, अनिवार्य प्रशासनिक अनुमोदन, तकनीकी मंजूरी और ई-निविदा, डिजिटल भुगतान, जीएफआर, जीईएम और संबंधित उपायों ने विकास कार्यों को गति दी है और जम्मू-कश्मीर को देश के किसी भी अन्य प्रगतिशील राज्य के बराबर लाया है। नए मंजूर कार्यों को प्राथमिकता देने के अलावा प्रशासन ने लंबित परियोजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया हळ्आ है।

जम्मू और कश्मीर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन की समीक्षा बैठक के दौरान, यह पता चला कि एचपीसी में कुल 2357 परियोजनाओं को जेकेआइडीएफसी के तहत वित्त वर्ष के लिए 7110.78 करोड़ के लिए अनुमोदित किया गया है जिसमें से 1748.65 करोड़ की 1239 प्रोजेक्ट को पूरा किया जा चुका है। अब तक विभिन्न वित्तीय संस्थानों और राष्ट्रीयकृत बैंकों से उठाए 2500 करोड़ ऋण में से 1923 परियोजनाओं के लिए 4637 भुगतानों के साथ 2270.08 करोड़ का वितरण किया है। 1784 करोड़ रुपये की 1193 परियोजनाएं पूरी की गई हैंं।जिस गति से विकास कार्य चल रहे हैं, यह जम्मू कश्मीर के लिए सकारात्मक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.