पुंछ और राजौरी जिलों में 400 अतिरिक्त बंकर बनाए जाएंगे
राज्य सरकार ने पुंछ और राजौरी जिलों के लिए चार सौ अतिरिक्त बंकरों को मंजूरी दी है। प्रत्येक जिला में दो दो सौ बंकर बनाए जाएंगे।
जम्मू , राज्य ब्यूरो। राज्य सरकार ने पुंछ और राजौरी जिलों के लिए चार सौ अतिरिक्त बंकरों को मंजूरी दी है। प्रत्येक जिला में दो दो सौ बंकर बनाए जाएंगे। सीमा पर हो रही गोलीबारी को देखते हुए यह अहम फैसला किया गया है।
सरकार ने अतिरिक्त बंकरों का निर्माण कार्य तेजी के साथ शुरु करने के लिए कहा है। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग संबधित डिप्टी कमिश्नरों को धनराशि उपलब्ध करवाएगा।
एक महीने में बंकर बन कर तैयार हो जाएंगे
अगले एक महीने में बंकर बन कर तैयार हो जाएंगे। स्थानीय लोगों ने सरकार को बताया कि गोलीबारी से बचने के लिए पहले बनाए गए बंकर फायदेमंद साबित हो रहे है। गोलीबारी से बचने के लिए लोगों ने बंकरों को सुरक्षित माना है। सीमा पर तनाव बनने से अधिक गोलीबारी पुंछ और राजौरी जिलों में हो रही है। लोग बंकरों में छिप कर अपना बचाव कर रहे है। सरकार ने गोलीबारी से उपजे हालात को देखते हुए चार सौ अतिरिक्त बंकर बनाने का फैसला किया है।
सीमा के आसपास रहने वाले लोगों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि बंकरों में छिपकर वे अपनी जान को बचा सकते हैं क्योंकि पाकिस्तान की आेर से बिना किसी उकसावे के किसी भी समय गोलीबारी की जाती है। एेसे में सरकार का दायित्व बनता है कि सीमा के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके।