कोर्ट का फैसला होगा मान्य : रविंद्र शर्मा
जम्मू : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि 35-ए पर कांग्रेस को सर्वो
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 02:06 AM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 02:06 AM (IST)
जम्मू : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि 35-ए पर कांग्रेस को सर्वोच्च न्यायालय का फैसला मंजूर होगा। कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे पर विवाद पैदा कर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। कश्मीर में अशांति फैलाना चाहते हैं। भाजपा ने पहले सत्ता के लिए पीडीपी के साथ हाथ मिलाया और अनुच्छेद 370 पर भी समझौता किया। मगर अब एक सोची समझी रणनीति के तहत इस मुद्दे पर विवाद पैदा किया जा रहा है। कांग्रेस राज्य के विशेष दर्जे के खिलाफ नहीं है। मगर यह एक कानूनी पहलू है। इस पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को सभी को मानना चाहिए। इस मुद्दे पर राज्यपाल एनएन वोहरा ने फिलहाल स्टैंड लिया है, कांग्रेस उसे सही मानती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें