Coronavirus Jammu Kashmir: 30 प्रतिशत संक्रमित मरीज ही हैं अस्पतालाें में भर्ती, 68 प्रतिशत से अधिक घर लौटे
वहीं जम्मू जिले में स्वस्थ होने वालों कर दर 52 प्रतिशत से थोड़ी अधिक है। जम्मू संभाग में रामबन जिला ऐसा है जहां पर पूरे जम्मू-कश्मीर में सबसे तेजी के साथ मरीज स्वस्थ हुए हैं।
जम्मू, रोहित जंडियाल: जम्मू-कश्मीर में करीब एक महीने कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ी मौतों और लगातार आ रहे मामलों के बीच एक अच्छी खबर है। कुछ दिनों से अस्पतालों से स्वस्थ होकर जाने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या से अधिक है। अभी तक अस्पतालों में आने वाले 68 प्रतिशत से अधिक मरीजों को छुट्टी हो चुकी है। सिर्फ 30 प्रतिशत के आसपास ही मरीज इस समय अस्पतालों में भर्ती हे। यह मरीज भी अधिकांश जम्मू और श्रीनगर जिलों के हैं। डेढ़ प्रतिशत केे आसपास मरीजों की मौत हो चुकी है।
नेशनल हेल्थ मिशन जम्मू-कश्मीर के आंकड़ों के अनुसार इस समय जम्मू-कश्मीर में 24 हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 16 हजार से अधिक मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी हो गई है। कश्मीर जिले जहां पर कुल मरीजों के करीब पच्चीस प्रतिशत मरीज संक्रमित हैं, वहां पर इस समय सबसे अधिक मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अगर गांदरबल जिले को छोड़ दें तो कश्मीर संभाग में श्रीनगर जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर सबसे कम है। इस जिले में 58 प्रतिशत के आसपास ही मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुलगाम और शोपियां तो ऐसे जिले हैं जहां पर अस्सी प्रतिशत से अधिक मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं।
यही स्थिति जम्मू संभाग की है। इस संभाग में सबसे अधिक मरीज जम्मू जिले में हैं। अगर संभाग में रियासी जिले को छोड़ दें तो जम्मू जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दस सबसे कम है। रियासी जिले में जहां मात्र 37 प्रतिशत के आसपास ही मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं जम्मू जिले में स्वस्थ होने वालों कर दर 52 प्रतिशत से थोड़ी अधिक है। जम्मू संभाग में रामबन जिला ऐसा है जहां पर पूरे जम्मू-कश्मीर में सबसे तेजी के साथ मरीज स्वस्थ हुए हैं। कश्मीर के साथ सटे इस जिले में 92 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। यह वह जिला है जहां पर संक्रमण की आयांका दोगुना है।
एक ओर कश्मीर से लोग आकर इसी जिले से होकर गुजरते हैं। वहीं बाहरी प्रदेशों से वापिस कश्मीर जा रहे लोग भी इसी जिले से होकर गुजरते हैं। इस जिले में संक्रमित आने वालों में बड़ी संख्या में बाहरी प्रदेशाें में काम करने वाले लोग ही है। लगातार स्वस्थ हो रहे मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी उम्मीद बंधी है कि यहां पर संक्रमण को और अधिक फैलने से रोका जा सकता है।
कुछ दिनों में अधिक हुए स्वस्थ: पिछले कुछ दिनों में संक्रमिमत होने वाले मरीजों की अपेक्षा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक थी या बिलकुल आसपास ही रही। एक दिन पहले शनिवार को जहां 463 मरीज संक्रमित हुए, वहीं 449 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी हुई। इसी तरह बीते शुक्रवार को 473 लोग संक्रमित हुए, वहीं 510 मरीजों को असपतालों से छुट्टी हुइ्र। वीरवार को 499 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं 464 मरीजों को छुट्टी हुइ्र। इसी तरह अगस्त महीने ममें अभी तक जहां 4031 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई हे। वहीं इससे अधिक 4450 मरीजों को अस्पतालो से छुट्टी हो चुकी है।
किस जिले में कितने प्रतिशत मरीज हुए स्वस्थ
- श्रीनगर 57.65
- बारामुला 77.11
- पुलवामा 56.11
- कुलगाम 88.45
- शोपिया 86.39
- अनंतनाग 77.39
- बडगाम 68.35
- कुपवाड़ा 79.02
- बाडीपोरा 62.86
- गांदरबल 51.97
- जम्मू 52.28
- राजौरी 69.04
- रामबन 92.70
- कठुआ 82.17
- उधमपुर 66.88
- सांबा 64.94
- डोडा 83.77
- पुंछ 65.28
- रियासी 37.38
- किश्तवाड़ 77.91
कुल 68.33