Jammu: छन्नी हिम्मत में Graveyard के विकास पर खर्च होंगे 25 लाख
जम्मू जागरण संवाददाता छन्नी हिम्मत स्थित ग्रेवयार्ड को 25 लाख रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। वर्षाें से लोग इस ग्रेवयार्ड को विकसित करने की मांग कर रहे थे जिसे कॉरपोरेटर राज कुमार त्रखान ने अपने प्रयासों से पूरा करना शुरू किया है।
जम्मू , जागरण संवाददाता : छन्नी हिम्मत स्थित ग्रेवयार्ड को 25 लाख रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। वर्षाें से लोग इस ग्रेवयार्ड को विकसित करने की मांग कर रहे थे जिसे कॉरपोरेटर राज कुमार त्रखान ने अपने प्रयासों से पूरा करना शुरू किया है। वार्ड नंबर 51 से कॉरपोरेटर एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के महासचिव राज कुमार ने इस काम का शुभारंभ करवाया। उन्होंने यहां लोगों को संबोधित करते कहा कि वार्ड का एक यह लंबित मुद्दा था जो आज पूरा हो गया है।
उन्होंने कहा कि वार्ड के संपूर्ण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वर्षों से लोग दिक्कतों से दो-चार थे। कॉरपोरेटर बनने के बाद उन्होंने चरणबद्ध तरीके से इन समस्याओं का समाधान शुरू किया। नगर निगम के अलावा लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों से वार्ड में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड में गलियों, नालियों के अलावा अन्य समस्याओं के समाधान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। त्रखान ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ नालों की सफाई व निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं जिससे जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।
इस मौके पर जगदीश राज प्रोच, विनोद गुप्ता, रघुबीर चाढ़क, ब्रह्म सिंह चाढ़क, बद्री नाथ, बोध राज, प्रेम सागर, अश्विनी कुमार, विश्वदीप गुप्ता, दीपक कुमार, काका राम, देव राज, मोहन लाल, करतार चंद, चमन लाल, राम लाल, मिर्जा भगत, बंसो देवी, बेत देवी, संतोष कुमारी, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।