21 किलो भुक्की बरामद, तस्कर गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जम्मू : पक्काडंगा थानांतर्गत मांडा नाके पर तैनात जवानों ने पंजाब के रहने वा
जागरण संवाददाता, जम्मू : पक्काडंगा थानांतर्गत मांडा नाके पर तैनात जवानों ने पंजाब के रहने वाले दो युवकों को मादक पदार्थ भुक्की की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 20 किलो सात सौ ग्राम भुक्की बरामद की। नशे की इस खेप को तस्कर कश्मीर से जम्मू लेकर आए थे।
दबोचे गए आरोपितों की पहचान गुरबक्श ¨सह व कुल¨बदर ¨सह दोनों निवासी जगराव, लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। रविवार सुबह कश्मीर से जम्मू आ रही टैक्सी को मांडा नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जांच के लिए रोका। टैक्सी की तलाशी लेने पर उसके अंदर दो बैगों से मादक पदार्थ भुक्की बरामद हुई। पुलिस कर्मियों ने टैक्सी सवार दोनों लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। उन्हें पूछताछ के लिए सीधे पक्का डंगा पुलिस थाने ले जाया गया। उनके कब्जे से मिले दोनों बैगों में साढ़े दस किलो भुक्की पड़ी मिली।
पक्का डंग्गा पुलिस के अनुसार आरोपितों ने बताया कि वे कई बार मादक पदार्थ लेकर जम्मू आ चुके हैं। जम्मू में उनके कई संपर्क हैं, जिनकी मदद से वह नशे की खेप पंजाब लेकर जाते हैं और वहां युवकों को बेचते हैं। पुलिस तस्कर के साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जो उसे कश्मीर से यह खेप उपलब्ध करवाते हैं।
एसडीपीओ सिटी वरुण जंडियाल ने बताया कि आरोपित युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पंजाब पुलिस से संपर्क किया गया है।