जम्मू कश्मीर में हर दस लाख लोगों पर 1912 टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग के वित्त आयुक्त अटल ढुल्लू ने उपराज्यपाल को बताया कि कश्मीर में अभी तक कुल 108 वेंटीलेटर हैं। इसके अलावा 18183 पीपीई किट 81089 एन-95 मास्क 706601 ट्रिपल लेयर मास्क 12923 सैनिटाइजर और 354 इंफ्रा रेड थर्मामीटर उपलब्ध हैं।
राज्य ब्यूरो, जम्मू: जम्मू कश्मीर में हर दस लाख लोगों में 1912 लोगों की कोरोना जांच हो रही है। अभी तक राज्य में 75,838 लोगों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी सोमवार को उपराज्यपाल जीसी मुर्मू को दी गई है। उन्होंने आला अधिकारियों के साथ कोविड-19 से निपटने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की है।
स्वास्थ्य विभाग के वित्त आयुक्त अटल ढुल्लू ने उपराज्यपाल को बताया कि कश्मीर में अभी तक कुल 108 वेंटीलेटर हैं। इसके अलावा 18183 पीपीई किट, 81089 एन-95 मास्क, 706601 ट्रिपल लेयर मास्क, 12,923 सैनिटाइजर और 354 इंफ्रा रेड थर्मामीटर उपलब्ध हैं। कश्मीर में 11 अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। इनमें 8336 बिस्तरों की क्षमता है। अभी तक जम्मू कश्मीर में 75,838 लोगों को निगरानी में रखा गया है। पूरे राज्य में हर दस लाख लोगों पर 1912 टेस्ट हो रहे हैं। चार लैब में कोरोना वायरस के टेस्ट हो रहे हैं। बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर, बसीर खान, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम, सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बने रास्ता
उराज्यपाल ने टेस्ट करने की क्षमता को और बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बुजुगों और दूसरे राज्यों से आने वालों के टेस्ट प्राथमिकता पर किए जाएं। उन्होंने डोर टू डोर सर्वे भी जल्दी करने को कहा। यही नहीं, उन्होंने सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कोविड के मरीजों के आने और बाहर जाने के लिए अन्य मरीजों से अलग रास्ता बनाया जाए।