Move to Jagran APP

बिश्नाह और अरनिया में 19 उम्मीदवारों के भाग्य विधाता हैं 84258 मतदाता

बिश्नाह और अरनिया ब्लॉक में कुल 19 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इनके भाग्यविधाता होंगे 83258 मतदाता। सिर्फ बिश्नाह ब्लॉक में कुल 21 पंचायतें हैं जिसमें 47634 वोटर हैं। इनमें 25163 पुरुष और 22471 महिलाएं हैं। यहां से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 05:30 AM (IST)
बिश्नाह और अरनिया में 19 उम्मीदवारों के भाग्य विधाता हैं 84258 मतदाता
बिश्नाह और अरनिया में 19 उम्मीदवारों के भाग्य विधाता हैं 84258 मतदाता

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : डीडीसी चुनावों के छठे चरण का मतदान बिश्नाह और अरनिया ब्लॉक में रविवार को होने जा रहा है। दोनों ब्लॉक में कुल 19 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इनके भाग्यविधाता होंगे 83258 मतदाता। सिर्फ बिश्नाह ब्लॉक में कुल 21 पंचायतें हैं, जिसमें 47634 वोटर हैं। इनमें 25163 पुरुष और 22471 महिलाएं हैं। यहां से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

loksabha election banner

बिश्नाह ब्लॉक की सीट एससी रिजर्व है और अरनिया की एससी महिला रिजर्व है। बिश्नाह में त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना है। भाजपा के धर्मेंद्र कुमार, कांग्रेस के मनोहर लाल मोटन व आजाद उम्मीदवार फकीर चंद भगत के बीच टक्कर है। वोटर किसको विजयश्री का आशीर्वाद देते हैं, यह तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा। बिश्नाह ब्लॉक में 94 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। चुनाव अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

अरनिया के 70 गांवों के 36624 मतदाता नौ उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। अरनिया ब्लॉक के सभी 70 गांवों के 36624 मतदाताओं में 19224 पुरुष हैं और 17400 महिलाएं। अरनिया ब्लॉक में कुल 18 पंचायत हैं, जिनमें से बिश्नाह से जोड़ी गई आठ पंचायतें शामिल हैं। यहां भी कांग्रेस व भाजपा में ही मुख्य मुकाबला होने जा रहा है। अरनिया की बॉर्डर बेल्ट होने के कारण वहां अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। दूसरी ओर मतदाता भी मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं। लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का उत्साह हर तरफ देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.