Dengue Cases: जम्मू-कश्मीर में डेंगू के 18 नए मामले दर्ज, नगर निगम ने पुराने शहर में शुरू की फागिंग
अब डेंगू के मामले कम हो जाएंगे। डाक्टरों का कहना है कि तापमान में कमी होते ही डेंगू के मामले कम हो जाते हैं। उनका कहना है कि डेंगू मच्छर को मारने के लिए लगातार फागिंग अभियान चलाया। नवंबर महीने के अंत तक डेंगू खत्म होने की उम्मीद है।
जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मामले आना जारी है। सोमवार को 18 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसे मिलाकर अब तक 1393 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से चार मरीजों की मौत हुई है।
स्टेट मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक महीने में सोमवार को सबसे कम मामले आए हैं। इससे यह भी अनुमान लगाया जाने लगा है कि अब डेंगू के मामले कम हो जाएंगे। डाक्टरों का कहना है कि तापमान में कमी होते ही डेंगू के मामले कम हो जाते हैं। उनका कहना है कि डेंगू मच्छर को मारने के लिए लगातार फागिंग अभियान चलाया। नवंबर महीने के अंत तक डेंगू खत्म होने की उम्मीद है।
जम्मू शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम जम्मू ने पुराने शहर के कई हिस्सों में फागिंग की। फागिंग का मुख्य उद्देश्य मच्छरों को खात्मा करना है। नगर निगम के हेल्थ विंग द्वारा तैयार किए गए रोस्टर के मुताबिक निगम की हेल्थ आफिसर डाक्टर संयोगिता सूदन की देखरेख में नगर निगम की टीम ने परेड, पक्का डंगा, पंजतीर्थी, चौक चबुतरा, कच्ची छावनी, शालामार, बस स्टैंड, इंद्रा चौक, ज्यूल, डोगरा चौक, गुज्जर नगर में फागिंग की। इस दौरान निगम की टीम के साथ एंटी मलेरिया विंग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि निगम आने वाले दिनों में भी उनकी फागिंग की मुहिम जारी रहेगी ताकि डेंगू को जड़ से उखाड़ा जा सके। हेल्थ विंग के अधिकारियों को कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में फागिंग की जरूरत है में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने के साथ मशीनों की संख्या को भी बढ़ाया जाए। उन्होंने शहरवासियों से साफ सफाई को सुनिश्चित करे। इसके अलावा बर्तन या किसी अन्य स्थान पर पानी को एकत्रित ना होने दे। गंदगी और खड़े पानी में ही मच्छर पनपते है।