Move to Jagran APP

55th National Cross Country Championship: जम्मू कश्मीर की 17 सदस्यीय क्रॉस कंट्री टीम चयनित, चंडीगढ़ रवाना हुई

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की 17 सदस्यीय टीम चयनित कर ली गई है। प्रदेश की टीम चंडीगढ़ में 21 फरवरी से शुरू होने वाली 55वीं नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेगी।जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल के संभागीय खेल अधिकारी अशोक सिंह की देखेरख में टीम की स्क्रीनिंग हुई।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 02:51 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 03:10 PM (IST)
55th National Cross Country Championship: जम्मू कश्मीर की 17 सदस्यीय क्रॉस कंट्री टीम चयनित, चंडीगढ़ रवाना हुई
प्रदेश की टीम चंडीगढ़ में 21 फरवरी से शुरू होने वाली 55वीं नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेगी।

जम्मू, जागरण संवाददाता। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की 17 सदस्यीय टीम चयनित कर ली गई है। प्रदेश की टीम चंडीगढ़ में 21 फरवरी से शुरू होने वाली 55वीं नेशनल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेगी।

loksabha election banner

पुरुषों की 10 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री में कुलबीर सिंह, रवि दास, हंस राज, ताहिर अजीज, बलविंद्र सिंह और अक्षय शर्मा भाग लेंगे। पुरुषों की अंडर 20 आयुवर्ग की आठ किलोमीटर क्रॉस कंट्री में आदित्य सिंह, हरिश कुमार, सागर कुमार, विशाल चिब, तालिब हुसै और आर्यवीर सिंह भाग लेंगे। महिलाओं की अंडर 209् आयुवर्ग की 6 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में रमा शर्मा, लड़कों के अंडर 18 आयु वर्ग में संजय सिंह, लड़कों के अंडर 16 आयुवर्ग में अमन सिंह, अरुण सिंह और लड़कियों के अंडर 16 आयुवर्ग की दो किलोमीटर क्रॉस कंट्री में सुहाना राजपूत भाग ले रही हैं। टीम के साथ रियाज अहमद मैनेजर और कोच के रूप में रवाना हुए हैं।

जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल के संभागीय खेल अधिकारी अशोक सिंह की देखेरख में प्रदेश की टीम की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर मौलाना आजाद स्टेडियम के इंडोर कांप्लेक्स के मैनेजर सतीश गुप्ता, जम्मू कश्मीर एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव शरत चंद्र सिंह, स्पोटर्स अथारिटी ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त बैडमिंटन कोच सतपाल शर्मा, सीनियर एथलेटिक कोच रमेश शर्मा, विनोद भाटिया और गौतम मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.