जम्मू-कश्मीर में 10 यात्रियों साहित कोरोना संक्रमण के 169 नए मामले दर्ज
नेशनल हेल्थ मिशन से मिले आंकड़ाें के अनुसार शनिवार को आए 169 संक्रमितों में 101 कश्मीर और 68 जम्मू संभाग से हैं। जम्मू संभाग में सबसे अधिक 34 मरीज आए। इनमें चार यात्री हैं। दो एयरपोर्ट एक रेलवे और एक बस यात्री संक्रमित मिला।
जम्मू,राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश जममू-कश्मीर में शनिवार को 19 यात्रियों सहित 169 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर अब तक जम्मू-कश्मीर में कुल 3,41,459 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद अब तक मरने वाले मरीजों की संख्या 4530 हो गई है। यही नहीं इस दौरान 107 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक कुल 3,35,532 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन से मिले आंकड़ाें के अनुसार शनिवार को आए 169 संक्रमितों में 101 कश्मीर और 68 जम्मू संभाग से हैं। जम्मू संभाग में सबसे अधिक 34 मरीज आए। इनमें चार यात्री हैं। दो एयरपोर्ट , एक रेलवे और एक बस यात्री संक्रमित मिला। सभी को डीअारडीओ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा रियासी जिले में 13 यात्री संक्रमित मिले। दस डोडा और दो ऊधमपुर में भी संक्रमित आए। कश्मीर संभाग में आए संक्रमितों में 48 श्रीनगर, 15 बारामुला, दस पुलवामा, दस कुपवाड़ा, नौ गांदरबल में आए। कुलगाम और शोपियां जिलों में कोई भी नया मामला नहीं आया। आंकड़ों के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। दोनों ही कश्मीर संभाग के रहने वाले थे। अब तक जम्मू जिले में सबसे अधिक 1157 मरीजों की मौत हुई है जबकि 883 मरीजों की जममू संभाग में हुई। इस दौरान 107 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1307 हो गई है।
किशाेरों के टीकाकरण की तैयारी
कोरोना से बचाव के लिए एक और जहां 18 साल से अधिक आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान जारी है। वहीं किशोरों के टीकाकरण की तैयारी भी चल रही है। शनिवार को 1038 लोगों ने पहली डोज और 61,644 लोगों ने दूसरी डोज ली। अब तक कुल एक करोड़, 86 लाख से अधिक डोज लोगों को दी जा चुकी हैं। सात जिलों में सौ फीसद टीकाकरण हो चुका है। वहीं सोमवार से किशोरों के लिए शुरू हो रहे टीकाकरण को लेकर तैयारियां जोरों पर है। अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र बनाने के अलावा स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।