Move to Jagran APP

ओलंपिक का ऐतिहासिक मैच खेलने वाली महिला हॉकी डिफेंडर सुनीता लाकरा ने लिया संन्यास

28 साल की भारतीय डिफेंडर सुनीता लाकरा ने गुरुवार को इंटरनेशनल हॉकी से अपने संन्यास लेने की जानकारी दी।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 02:05 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 02:05 PM (IST)
ओलंपिक का ऐतिहासिक मैच खेलने वाली महिला हॉकी डिफेंडर सुनीता लाकरा ने लिया संन्यास
ओलंपिक का ऐतिहासिक मैच खेलने वाली महिला हॉकी डिफेंडर सुनीता लाकरा ने लिया संन्यास

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय महिला टीम की अनुभवी हॉकी खिलाड़ी सुनीता लाकरा ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है। 28 साल की भारतीय डिफेंडर ने गुरुवार को इंटरनेशनल हॉकी से अपने संन्यास लेने की जानकारी दी। पिछले एक दशक से भी ज्यादा तक टीम का अहम हिस्सा रही सुनीता ने ओलंपिक में भी भारत की तरफ से खेला है।

loksabha election banner

सुनीता ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, "आज का दिन मेरे लिए बेहद ही भावुक है क्योंकि मैंने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने का फैसला लिया है। साल 2008 से अब तक भारतीय हॉकी टीम के साथ मेरा सफर बेहद ही शानदार रहा। इस सफर में मैंने बहुत से उतार चढ़ाव देखे लेकिन इन सबके बाद भी हम सब एकजुट रहे। एक दूसरे को हमने टीम में ताकत दी और खुद को मजबूत करने के लिए प्रेरणा भी बने। हर एक बुरी चीजों के खिलाफ बेहतरी तक लड़ाई की और आखिरी अपने देश के लिए सम्मान हासिल किया।" 

आगे उन्होंने कहा, "मैं खुद को बहुत ही भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे 2016 के रियो ओलंपिक में खेलने का मौका मिला। 3 दशक में भारतीय महिला टीम की पहली ओलंपिक भागेदारी। भारत में कई लोगों ने मुझे ये कहा कि भारतीय महिला हॉकी के लिए यह ऐतिहासिक पल है लेकिन मैं हमेशा ही यह मानता हूं कि यह टीम इससे कहीं ज्यादा हासिल करने की क्षमता रखती है।" 

भारतीय हॉकी के लिए यह ओलंपिक भी शानदार होने वाला है। भारत की महिला और पुरुष दोनो ही टीमों ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की कर ली है। अगर लाकरा भारत की तरफ से खेलते रहने का फैसला करती तो वो इस ओलंपिक में भी भारतीय डिफेंस टीम का हिस्सा होती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.