Move to Jagran APP

महिलाओं को प्रेरित करेगी हॉकी इंडिया की नई प्रणाली : रोहिनी

इस साल जून में हॉकी इंडिया ने उपयोगकर्ता के अनुकूल और आसान प्रक्रिया शुरू की। कोई टूर्नामेंट का आधिकारिक उम्मीदवार हॉकी इंडिया के सदस्य पोर्टल के जरिये अपना आवेदन जमा कर सकता है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 07:50 AM (IST)
महिलाओं को प्रेरित करेगी हॉकी इंडिया की नई प्रणाली : रोहिनी
महिलाओं को प्रेरित करेगी हॉकी इंडिया की नई प्रणाली : रोहिनी

बेंगलुरु, एजेंसी। हाल ही में तकनीकी अधिकारी--एडवांसमेंट पैनल में पदोन्नत की गई 40 वर्षीय रोहिनी बोपन्ना को लगता है कि हॉकी इंडिया ने अपने सदस्य इकाई पोर्टल पर टूर्नामेंट के अधिकारियों के लिए खुले आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत करके कई युवा और आगामी अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को आवेदन करने और पंजीकरण करने में मदद की है।

loksabha election banner

इस साल जून में हॉकी इंडिया ने उपयोगकर्ता के अनुकूल और आसान प्रक्रिया शुरू की, जिसमें कोई टूर्नामेंट का आधिकारिक उम्मीदवार हॉकी इंडिया के सदस्य इकाई पोर्टल के जरिये अपना आवेदन जमा कर सकता है। 2014 में अंपायरिंग शुरू करने वाली बोपन्ना को लगता है कि महासंघ के इस रवैया से कई महिलाएं पार्टटाइम या फुलटाइम अंपायरिंग या तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।

उन्होंने कहा, 'पहले इच्छुक अंपायर और तकनीकी अधिकारी अपने राज्य सदस्य इकाई को कागजों पर आवेदन भेजते थे, लेकिन ये या तो खो जाया करते थे या फिर कार्यालय इन आवेदनों को आगे हॉकी इंडिया को भेजना भूल जाता था।

यह नई प्रक्रिया बहुत आसान है और एक तरह से हमें सीधे राष्ट्रीय महासंघ के संपर्क में रखती है। साथ ही पहले महिलाओं की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पुरषष अधिकारी होते थे, लेकिन अब परिदृश्य बदल रहा है और हॉकी इंडिया की यह नई प्रणाली कई राज्य स्तरीय महिला खिला़ि़डयों को अंपायर या तकनीकी अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.