महिला हॉकी: विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, रानी रामपाल को मिली कमान
महिला हॉकी विश्व कप इस बार लंदन में खेला जाएगा। 21 जुलाई से इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। महिला हॉकी विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया (एचआई) ने भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। महिला हॉकी विश्व कप इस बार लंदन में खेला जाएगा। 21 जुलाई से इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इस विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया ने रानी रामपाल को टीम की कमान सौंपी है। वहीं उप-कप्तान की जिम्मेदारी गोलकीपर सविता को दी गई है।
लंदन में खेले जाने वाले इस विश्व कप में भारतीय टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है। इस पूल में भारतीय टीम के साथ मेजबान इंग्लैंड, अमेरिका और आयरलैंड भी शामिल है।
टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, 'राष्ट्रीय शिविर में सभी खिलाड़ियों ने बहुत कड़ी मेहनत की थी। ऐसे में 18 सदस्यीय टीम का चुनाव करना बेहद मुश्किल था। हालांकि, हमे लगता है कि यह टीम विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी'।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम :
गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान), राजानी एतिमार्पु
डिफेंडर : सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोकर
मिडफील्डर : नमीता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नवजोत कौर, निक्की प्रधान
फारवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और उदिता
फीफा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें