एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान रानी रामपाल
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान स्ट्राइकर रानी रामपाल संभालेंगी।
नई दिल्ली। अगले महीने से जकार्ता में शुरूहो रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान स्ट्राइकर रानी रामपाल संभालेंगी। हॉकी इंडिया (एचआई) ने यह जानकारी दी। गोलकीपर सविता को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। रजनी एतिमारपू को दूसरी गोलकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है।
भारत की कोशिश इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए सीधे क्वालीफाई करने की होगी। भारतीय डिफेंस की जिम्मेदारी दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकड़ा, दीपिका, रीना खोखर और गुरजीत कौर पर होगी। मिडफील्ड में नमिता टोपो, लिलिमा मिंज, मोनिका, उदिता, निक्की प्रधान, नेहा गोयल टीम की जिम्मेदारी संभालेंगी। टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि हमारी टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण है। मैं इस बात से खुश हूं कि टीम में जो भी खिलाड़ी हैं उनके पास उच्च स्तर पर खेलने का अनुभव है।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम-
गोलकीपर : सविता (उपकप्तान), रजनी एतिमारपू। डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकड़ा, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर। मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, उदिता, निक्की प्रधान, नेहा गोयल। फॉरवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, नवजोत कौर।