Move to Jagran APP

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा- पद्मश्री के लिए चुना जाना सम्मान की बात

पच्चीस साल की रानी रामपाल ने ट्वीट किया कि मैं अपने देश के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार में से एक के लिए चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हूं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 07:36 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 07:36 PM (IST)
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा- पद्मश्री के लिए चुना जाना सम्मान की बात
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा- पद्मश्री के लिए चुना जाना सम्मान की बात

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार की तरफ से रानी को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है जिसे लेकर वो गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं इससे सम्मानित महसूस कर रही हूं। इसके अलावा रानी रामपाल ने अन्य खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी जिन्हें इस बार सम्मानित करने के लिए चुना गया है। 

loksabha election banner

पच्चीस साल की इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया कि मैं अपने देश के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार में से एक के लिए चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं इस पुरस्कार को पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को समर्पित करती हूं। किरेन रीजीजू, हॉकी इंडिया, कोच बलदेव सर, परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया।

वहीं देश के खेल मंत्री खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कि रानी रामपाल को प्रतिष्ठित पद्म श्री के लिए चुने जाने के लिए बधाई। आपने पूरी युवा भारतीय पीढ़ी को प्रेरित किया है। आपके प्रयास भारतीय हॉकी को नए स्तर तक ले जाएंगे और मुझे आपकी उपलब्धियों पर गर्व है।

वहीं खेल जगह से  अन्य खिलाड़ी जिन्हें पुरस्कार दिए जाएंगे उनमें छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम को देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्मविभूषण दिया जाएगा जबकि विश्व चैंपियन शटलर पी वी सिंधू को पद्मभूषण मिलेगा। इसके अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान, पूर्व पुरुष हॉकी कप्तान एमपी गणेश, शीर्ष निशानेबाज जीतू राय, पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान ओइनम बेम्बेम देवी और तीरंदाज तरुणदीप राय को पद्म श्री दिया जाएगा। इन पुरस्कारों की घोषणा 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.