Move to Jagran APP

हॉकी: मनदीप की हैट्रिक, भारत ने जापान को 6-3 से रौंदा

मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जापान के खिलाफ 6-3 की शानदार जीत दर्ज की।

By Viplove KumarEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 05:25 PM (IST)
हॉकी:  मनदीप की हैट्रिक, भारत ने जापान को 6-3 से रौंदा
हॉकी: मनदीप की हैट्रिक, भारत ने जापान को 6-3 से रौंदा

टोक्यो, आईएएनएस। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक टेस्ट इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए मंगलवार को जापान के खिलाफ 6-3 से दमदार जीत दर्ज की। भारत की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में मलेशिया को 6-0 से शिकस्त दी थी जबकि न्यूजीलैंड के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

loksabha election banner

इस मुकाबले में भारत ने आक्रामक शुरुआत की और खेल के तीसरे मिनट ही नीलकांता शर्मा के गोल के दम पर बढ़त हासिल करने में कामयाबी पाई। इसके चार मिनट बाद ही नीलम शेस ने टीम के लिए गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। भारत की तरफ से तीसरा गोल नौवें मिनट में मनदीप सिंह ने किया। इस गोल ने जापान की सरक्षा पंक्ति की पोल खोल कर रख दी।

दूसरे क्वार्टर में जापान ने बेहतर खेल दिखाते हुए वापसी की और खेल के 25वें मिनट में केनतारो फुकूदा ने टीम के लिए पहला गोल किया। जापान की तरफ से पड़े एक गोल के जवाब में भारत की तरफ से दो लगातार गोल देखने को मिला। मनदीप ने खेल के 29वें और 30वें मिनट में गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।

मैच के 36वें मिनट में जापान के लिए केन्ता तनाका और 52वें मिनट में काजूमा मुराता ने गोल कर भारत से टीम के अंतर को कम किया। मैच के 41वें मिनट में गुरसाहिबजीत सिंह ने गोल कर स्कोर 6-3 कर दिया।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.