Move to Jagran APP

रनिंग प्रैक्टिस के दौरान हॉकी के नेशनल खिलाड़ी की मौत

छह बजे जब अन्य खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे तो देखा कि विनोद हॉकी मैदान में बने रेसिंग ट्रैक पर पड़े थे।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 04 May 2018 04:00 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 10:09 AM (IST)
रनिंग प्रैक्टिस के दौरान हॉकी के नेशनल खिलाड़ी की मौत
रनिंग प्रैक्टिस के दौरान हॉकी के नेशनल खिलाड़ी की मौत

जासं, बरेली। स्टेडियम में दौड़ लगाने गए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव हॉकी मैदान में बने रेसिंग ट्रैक पर मिला। अंदेशा है कि दौड़ते समय अचानक उनकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया है। जांच के बाद पता चलेगा कि उनकी मौत की वजह क्या है।

loksabha election banner

कैंट के गांव भरतौल निवासी रघुवीर सिंह फौजी थे। नौ महीने पहले उनकी मौत हो गई। उनके तीन बेटों में सबसे छोटे विनोद सिंह रावत (22) हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे। गुरुवार तड़के वह रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए कैंट स्थित साई स्टेडियम गए थे। छह बजे जब अन्य खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे तो देखा कि विनोद हॉकी मैदान में बने रेसिंग ट्रैक पर पड़े थे। वे उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दोपहर को पोस्टमार्टम कराया गया मगर मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। बिसरा सुरक्षित करने के साथ ही खिलाड़ी के हार्ट को जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथी खिलाड़ी राहुल ने बताया कि विनोद 2008 से हॉकी खेल रहे थे। 2010 में दिल्ली में नेहरू नेशनल अंडर 14 टूर्नामेंट खेला। इसी के साथ बंगलुरु, रांची, पंजाब, लखनऊ समेत कई जगह मैच खेले। कुछ दिन पहले ही पीएनबी से उनका कांट्रैक्ट खत्म हुआ था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.