एशियन गेम्स: थाईलैंड को हरा सेमीफाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है।
जकार्ता, जेएनएन। एशियन गेम्स 2018 में सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने अपना पहला गोल 38वें मिनट में किया।
उदिता ने शॉट खेला लेकिन थाइलैंड की गोलकीपर ने उसे रोक दिया, इसके बाद कप्तान रानी ने रिबाउंड लिया और भारत के नाम पहला गोल कर दिया।
Hockey Women's Tournament Pool B: India beat Thailand 5-0 to advance to the semifinal stage as group toppers.#AsianGames2018 #AsianGame2018 pic.twitter.com/U1vM2F0IWl— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 27, 2018
भारत ने अपना दूसरा गोल 46वें मिनट में किया। रानी ने ही दूसरा गोल करते हुए भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 52वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, दीप ग्रेस का शॉट ब्लॉक किया गया लेकिन मोनिका ने रिबाउंड शॉट लिया और भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद 54वें मिनट में भारत ने चौथा गोल किया, नेहा ने नवजोत को पास दिया जो बिल्कुल गोल के सामने थी और उन्होंने बिना कोई गलती करे हुए भारत को 4-0 की बढ़त दिलाई। अगली ही मिनट रानी ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली।