Move to Jagran APP

हॉकी विश्व कप 2022: भारत ने पेश किया मेजबानी का दावा, इन पांच देशों ने भी ठोकी दावेदारी

भारत ने बीते साल 2018 में ही पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की थी। इस विश्व कप के सभी मैच भुवनेश्वर में आयोजित किए गए थे।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 04:07 PM (IST)
हॉकी विश्व कप 2022: भारत ने पेश किया मेजबानी का दावा, इन पांच देशों ने भी ठोकी दावेदारी
हॉकी विश्व कप 2022: भारत ने पेश किया मेजबानी का दावा, इन पांच देशों ने भी ठोकी दावेदारी

लुसाने, जेएनएन। भारत ने 2022 में होने वाले पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी का दावा पेश किया है। भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड और स्पेन ने भी चार इस विश्व कप की मेजबानी के लिए ताल ठोकी है। गौरतलब है कि भारत ने बीते साल 2018 में ही पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की थी। इस विश्व कप के सभी मैच भुवनेश्वर में आयोजित किए गए थे।

loksabha election banner

दावेदारी पेश करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी 2019 थी। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने विश्व कप के लिए दो विकल्प मुहैया कराए हैं जिनमें से पहला 1 से 17 जुलाई, 2022 तो दूसरा 13 से 29 जनवरी, 2023 है।

भारत के अलावा जर्मनी ने भी पुरुष और महिला दोनों विश्व कप की मेजबानी करने की इच्छा जाहिर की है जबकि मलेशिया और स्पेन ने सिर्फ पुरुष विश्व कप के लिए दावा किया है। इन सभी ने 1 से 17 जुलाई 2022 की विंडो के लिए हामी भरी है।

भारत ने 13 से 29 जनवरी 2023 की विंडो के लिए दावेदारी पेश की है। इसमें उसके साथ आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

एफआईएच अब इन सभी की दावेदारियों की समीक्षा करेगा। कार्यकारी बोर्ड इस पर अंतिम फैसला लेगा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.