Move to Jagran APP

हॉकी वर्ल्डकप 2018: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से हारा फ्रांस

न्यूजीलैंड के लिए केन रसेल और स्टीफन जेनिस (56वें मिनट) ने गोल दागे, जबकि फ्रांस की ओर से एकमात्र गोल कप्तान विक्टर चार्लेट (59वें मिनट) ने किया।

By Lakshya SharmaEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 11:11 AM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 11:11 AM (IST)
हॉकी वर्ल्डकप 2018: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से हारा फ्रांस
हॉकी वर्ल्डकप 2018: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से हारा फ्रांस

भुवनेश्वर, जेएनएन : केन रसेल और स्टीफन जेनेस के गोलों के दम पर न्यूजीलैंड ने गुरुवार को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए हॉकी विश्व कप के पूल-ए के मैच में फ्रांस को 2-1 से मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की।

loksabha election banner

न्यूजीलैंड के लिए केन रसेल (16वें मिनट) और स्टीफन जेनिस (56वें मिनट) ने गोल दागे, जबकि फ्रांस की ओर से एकमात्र गोल कप्तान विक्टर चार्लेट (59वें मिनट) ने किया। नौवीं रैंकिंग की न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में आक्रामक शुरुआत की।

शुरुआती मिनटों में उसने फ्रांस के डिफेंस की अच्छी परीक्षा ली। फ्रांस की टीम ने धीरे-धीरे लय पकड़ी और पहले क्वार्टर के आखिरी में कुछ मौके बनाए। उसके पास गोल करने का मौका भी आया, लेकिन वह उसे भुना नहीं सकी। न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी लय नहीं खोई और दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही वह गोल करने में सफल रही। दायें फ्लैंक से न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने हवा में गेंद खेली, जिसे रसेल ने बेहतरीन तरीके से गोल में बदलकर न्यूजीलैंड को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट और 20वें मिनट में फ्रांस की आक्रमण पंक्ति ने मौके बनाए, लेकिन वे न्यूजीलैंड के डिफेंस को भेद नहीं सके। तीसरे क्वार्टर में फ्रांस के पास कई मौके आए लेकिन वह इनमें से किसी को गोल में नहीं बदल सके। चौथे और आखिरी क्वार्टर में 52वें मिनट फ्रांस को लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों पर ही चार्लेट गोल नहीं कर सके।

वहीं, फ्रांस के लगातार आक्रमण के बीच किसी तरह अपनी बढ़त को बनाए रख पाने में सफल रही न्यूजीलैंड की टीम के लिए स्टीफन ने 56वें मिनट में दूसरा गोल कर काम आसान कर दिया। 59वें मिनट में फ्रांस के कप्तान ने पेनाल्टी पर गोल कर हार का अंतर कम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.