Move to Jagran APP

Hockey World Cup में आज भारत बनाम द. अफ्रीका, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

भारत ने अब तक केवल एक बार साल 1975 में इस खिताब को अपने नाम किया है।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 11:54 AM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 04:21 PM (IST)
Hockey World Cup में आज भारत बनाम द. अफ्रीका, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला
Hockey World Cup में आज भारत बनाम द. अफ्रीका, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉकी विश्व कप का आज से 28 नवंबर यानि बुधवार से भुवनेश्वर में शुरू हो रहा है। इस विश्व कप में भारत को ग्रुप सी में रखा गया है। भारत के ग्रुप में उसके साथ बेल्जियम, कनाड़ा और द. अफ्रीका की टीमें शामिल है। इस विश्व कप के पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच बेल्जियम और कनाडा के बीच खेला जाएगा। दूसरे मैच में भारत का मुकाबला द. अफ्रीका से होगा।

loksabha election banner

चलिए आपको बताते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इन दोनों मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

हॉकी विश्व कप में भारत बनाम द. अफ्रीका के मैच की जगह

यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेल जाएगा।

हॉकी विश्व कप में भारत बनाम द. अफ्रीका के शुरू होने का समय

बेल्जियम बनाम कनाडा - शाम पांच बजे

भारत बनाम साउथ अफ्रीका - शाम सात बजे

हॉकी विश्व कप में भारत बनाम द. अफ्रीका के मैच का लाइव टेलीकास्ट

इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।

हॉकी विश्व कप में भारत बनाम द. अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम  द. अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी।

इसके अलावा हिंदी में लाइव अपडेट्स के लिए आप www.jagran.comपर लॉगिन कर सकते हैं। यहां पर आपको हर मैच की अपडेट्स, लाइव स्कोर और नतीजे सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगे।

ये रहा भारत के बाकी मैचों का शेड्यूल

द. अफ्रीका से मैच के बाद भारत का बेल्जियम से सामना दो दिसंबर को होगा। कनाडा से टीम इंडिया आठ दिसंबर को मैच खेलेगी।

भारत में हो रहा है हॉकी विश्व कप

16 टीमों में से अधिकतर टीमें 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होने वाले विश्व कप के लिए पहुंच चुकी है। कलिंग स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है जहां सभी मैच खेले जाएंगे। भारत ने अब तक केवल एक बार साल 1975 में इस खिताब को अपने नाम किया है। इस बार विश्व कप का समापन 16 दिसंबर को होगा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.