Move to Jagran APP

हॉकी के मैदान पर गोल्डन गोल करने के लिए तैयार हैं हरियाणा की बेटियां

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी देशभर की 25 खिलाड़ियों की टीम में हरियाणा की खिलाड़ियों का बाहुल्य है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 08:04 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 08:04 PM (IST)
हॉकी के मैदान पर गोल्डन गोल करने के लिए तैयार हैं हरियाणा की बेटियां
हॉकी के मैदान पर गोल्डन गोल करने के लिए तैयार हैं हरियाणा की बेटियां

नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। भारतीय महिला हॉकी टीम में हरियाणा की बेटियां अपना दबदबा कायम कर चुकी हैं। अब टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी देशभर की 25 खिलाड़ियों की टीम में हरियाणा की खिलाड़ियों का बाहुल्य है। 25 में से 10 खिलाड़ी हरियाणा की हैं। इनमें सबसे अधिक सोनीपत जिले से पांच खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें स्टार खिलाड़ी नेहा गोयल और चार अन्य हैं। इसके बाद कुरुक्षेत्र जिले से कप्तान रानी रामपाल समेत तीन और हिसार से दो खिलाड़ी शामिल हैं। रानी को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भी चुना गया है। 

loksabha election banner

दबंग खिलाड़ियों से सजी भारतीय महिला हॉकी टीम में हरियाणा की छोरियां टोक्यो ओलंपिक में गोल्डन गोल के लिए साई बेंगलुरु में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में पसीना बहा रही हैं। देशभर से चुनी गई 25 खिलाड़ियों में 10 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। बाद में इन्हीं 25 खिलाड़ियों में ही ओलंपिक में खेलने वाली टीम का चयन किया जाएगा। हरियाणा में एक जिले से सबसे अधिक सोनीपत से स्टार खिलाड़ी नेहा गोयल समेत चार खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

राष्ट्रीय शिविर में हरियाणा की ये खिलाड़ी भाग ले रही हैं

1. रानी रामपाल, कप्तान कुरुक्षेत्र (शाहबाद)

2. सविता पूनिया, उपकप्तान हिसार

3. नवजोत कौर, कुरुक्षेत्र (शाहबाद)

4. नवनीत कौर, कुरुक्षेत्र (शाहबाद)

5. नेहा गोयल, सोनीपत

6. मोनिका मलिक, सोनीपत

7. शर्मिला, सोनीपत

8. निशा, सोनीपत

9. ज्याेति, सोनीपत

10. उदिता, हिसार

डेढ़ महीने तक चलेगा राष्ट्रीय शिविर

साई बेंगलुरु में चल रहे नेशनल कैंप में देशभर से चुनी गईं हॉकी खिलाड़ी डेढ़ महीना अभ्यास करेंगी। शिविर 19 अगस्त से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। इससे पहले 25 खिलाड़ी, कोच और शिविर में भाग लेने वाले अन्य लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था। 19 अगस्त को क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद अभ्यास शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि कोविड 19 महामारी की वजह से इस साल ही टोक्यो ओलंपिक का आयोजन स्थगित कर दिया गया और अब इसके अगले साल जापान में आयोजित किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.