Move to Jagran APP

महिला हॉकी वर्ल्डकप में FIH की बड़ी भूल, तिरंगे से गायब कर दिया अशोक चक्र

भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने भारत के तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाई तो उस फोटो में अशोक चक्र ही नही था

By Lakshya SharmaEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 10:34 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 08:23 AM (IST)
महिला हॉकी वर्ल्डकप में FIH की बड़ी भूल, तिरंगे से गायब कर दिया अशोक चक्र
महिला हॉकी वर्ल्डकप में FIH की बड़ी भूल, तिरंगे से गायब कर दिया अशोक चक्र

 नई दिल्ली, जेएनएन। महिला वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही विवादों ने दस्तक दे दी है। इस विवाद का कारण भी खुद एफआइएच है जो पूरी दुनिया में हॉकी को चलाने का काम करती है। दरअसल वर्ल्डकप शुरु होने से पहले सभी टीम के कप्तान को बुलाया गया और सभी की फोटो अपने देशों की तस्वीर के साथ खींची गई। अब जब भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने भारत के तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाई तो उस फोटो में अशोक चक्र ही नही था। तिरंगे से अशोक चक्र गायब करना एफआइएच के लिए विवाद का कारण बन गया। 

loksabha election banner

 ये बात बड़ी इसलिए भी है क्योंकि एफआइएच के अध्यक्ष एक भारतीय है। नरिंदर बत्रा के अध्यक्ष रहते तिरंगे का अपमान होना थोड़ी परेशान करना वाला है। यही नहीं भारतीय टीम की कप्तान को भी ये गलती नहीं दिखी और बाकी कप्तान की तरह उन्होंने भी फोटो खिंचवा ली।  

भारत के झंडे में तीन पट्टियां होती है और ऊपर नीचे दो आसमानी पट्टियों के बीच सफेद पट्टी में सूरज की छवि अंकित होती है लेकिन उस फोटो में भारत के झंडे से ये सभ गायब था । अब सवाल ये उठता है कि इतने बड़े टूर्नामेंट में ऐसी गलती कैसे हो सकती है क्या नरेंदर बत्रा को इसके बारे में जानकारी नहीं थी और क्या भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली रानी रामपाल को भी ये गलती नहीं दिखी।

 अब तक किसी ने भी इस गलती पर प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में एसी गलती ना हो क्योंकि जिस देश का आप प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उसके ध्वज का अपमान करना दुखद होता है।

विश्वकप में महिला टीम का सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन साल 1974 में रहा, जब वह चौथे नंबर पर रही थी। इस बार टूर्नामेंट का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ 21 जुलाई को होगा। वहीं 26 जुलाई को आयरलैंड और 29 जुलाई को अमेरिका से टीम इंडिया भिड़ेगी।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.