हॉकी विश्व कप 2018: बेल्जियम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता विश्व कप का खिताब
बेल्जियम ने हॉकी विश्व कप 2018 का खिताब जीता।
नई दिल्ली, जेएनएन। बेल्जियम की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में बेल्जियम ने नीदरलैंड को हराकर ये उपलब्धि हासिल की। फुल टाइम तक दोनों टीमें एक भी गोल करने में नाकाम रहीं। इसके बाद जीत-हार का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए कराने का फैसला किया गया। इसमें दोनों टीम का स्कोर 2-2 से बराबर रहा। इसके बाद मैच सडन डेथ में पहुंच गया जहां बेल्जियम ने बाजी मार ली और नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर गोल का अंतर 3-2 का रहा। 16 वर्ष के बाद दुनिया को बेल्जियम के तौर पर नया विश्व चैंपियन मिला।
🇧🇪#BELvNED🇳🇱Penalty Shoot-outs@jeroenhertz misses! @BELRedLions are the WORLD CHAMPIONS! 🏆@BELRedLions: 🔴🔴✅✅🔴✅@oranjehockey:✅🔴✅🔴🔴🔴
BEL 0 (3) -0 (2) NED#IndiaKaGame #HWCFinal2018 #DilHockey— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 16, 2018
इस विश्व कप में पहली बार बेल्जियम की टीम फाइनल में पहुंची थी और उसका सामना तीन बार विश्व चैंपियन रह चुकी नीदरलैंड के साथ था। इस मैच में बेल्जियम के गोलकीपर विसेंट वनाश को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेल्जियम की टीम ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था और अब वो नई वर्ल्ड चैंपियन है। फाइनल में हार के बाद नीदरलैंड को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम रही जिसे ब्रॉन्ज मेडल मिला।