हॉकी विश्व कप 2018: बेल्जियम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया
बेल्जियम ने दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप मुकाबले में 5-1 से हराया।
भुवनेश्वर। बेल्जियम ने विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट 2018 में ग्रुप सी के अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया।
बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेंडरिक्स (14वें मिनट), सिमोन गोउनार्ड (18वें और 22वें मिनट) और लोइक लुयपेर्ट (30वें मिनट) ने गोल किए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र गोल मैच के पहले ही मिनट में निकोल्स स्पूनर ने किया।
योरप की दिग्गज टीम बेल्जियम ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। मैच के पहले दो क्वार्टर में ही बेल्जियम ने चारों गोल दागे। मगर दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही मिनट में मैदानी गोल कर स्टेडियम में सनसनी फैला दी। सभी को लगा कि ब़़डा उलटफेर देखने को मिलेगा, लेकिन इसके बाद बेल्जियम ने विपक्षी टीम को हावी होने का मौका नहीं दिया। इससे पहले बेल्जिय में कनाडा को 2-1 से हराया था। उसके बाद दूसरे मैच में बेल्जियम का सामना भारत के साथ हुआ था लेकिन ये मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। अब बेल्जियम के सात अंक हैं और वो ग्रुप सी में दूसरे नंबर पर है। इस ग्रुप में भारत भी है और उसके भी सात अंक हैं लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर भारत पहले नंबर पर है। भारत को क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिल गया है।