Move to Jagran APP

अनुराग ठाकुर ने किया खेलो इंडिया महिला हाकी लीग का उद्घाटन

Khelo India Women Hockey League केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलो इंडिया महिला हाकी लीग (अंडर-21) का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय स्तर की यह लीग पहली बार आयोजित की जा रही है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM (IST)Updated: Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM (IST)
अनुराग ठाकुर ने किया खेलो इंडिया महिला हाकी लीग का उद्घाटन
अनुराग ठाकुर ने किया खेलो इंडिया महिला हाकी लीग का उद्घाटन

नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलो इंडिया महिला हाकी लीग (अंडर-21) का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय स्तर की यह लीग पहली बार आयोजित की जा रही है। लीग में विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये, एमवाइएएस से 15 लाख और हाकी इंडिया की ओर से 15 लाख रुपये का पुरस्कार है। टूर्नामेंट के 15 से 21 दिसंबर तक होने वाले पहले चरण में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं। पहले चरण के दौरान 42 मैच खेले जाएंगे जबकि दूसरे और तीसरे चरण के मुकाबले अगले साल की शुरुआत में होंगे।

loksabha election banner

लीग के आयोजन के लिए अनुराग ठाकुर ने भारतीय खेल प्राधिकरण और हाकी इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हमारे खिलाड़ियों को भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करना है तो इसके लिए उन्हें प्रतिस्पर्धा का पर्याप्त अनुभव प्राप्त करना होगा।'

अनुराग ने कहा कि आगे चलकर अन्य खेल के लिए भी लीग आयोजित की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2015 के बाद ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित होने वाला यह पहला बड़ा कार्यक्रम है और इस प्रतिष्ठित स्थल पर खिलाडि़यों का स्वागत है।

खेल से बड़ा कोई नहीं है 

केंद्रीय खेल मंत्री और पूर्व बीसीसीआइ अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बुधवार को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलो इंडिया महिला हाकी लीग (अंडर-21) का उद्घाटन करने के बाद विराट और बीसीसीआइ को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि खेल से बड़ा कोई नहीं है, खेल ही सर्वोत्तम है। किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं। ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। यही सही होगा कि वो इस पर जानकारी दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.