ऊना के अजनोली में पेड़ से लटका मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस थाना ऊना के तहत अजनोली गांव की एक 27 वर्षीय विवाहिता का निर्वस्त्र शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 04:22 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 04:22 PM (IST)
ऊना, जेएनएन। पुलिस थाना ऊना के तहत अजनोली गांव की एक 27 वर्षीय विवाहिता का निर्वस्त्र शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। जानकारी के मुताबिक शव पूरी तरह से नग्नावस्था में था। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हालांकि महिला के पूरे वस्त्र साथ की झाड़ियों से बरामद हुए हैं। महिला की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से गुरेज कर रही है। लेकिन मामले ने सनसनी फैला दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें