सुर्खियां बनने के लिए कांग्रेस की बयानबाजी
टाहलीवाल : हरोली भाजपा के महामंत्री अर्जुन ¨सह ने आरोप लगाया है कि स्थानीय ब्लॉ
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 05:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, टाहलीवाल : हरोली भाजपा के महामंत्री अर्जुन ¨सह ने आरोप लगाया है कि स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुर्खियों में बने रहने की नीयत से ही आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। अगर ऐसी टिप्पणियां बंद न की गई तो भाजपा इसका करारा जवाब देगी।
हरोली कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू अभी राजनीति में नए हैं और अपना नाम चमकाने के लिए आए दिन बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसका कोई भी आधार नहीं है। हरोली कांग्रेस को दुख सिर्फ इस बात का है कि भाजपा शासन ने कांग्रेसियों के खनन पर लगाम लगाई है। नशे को संरक्षण दे रहे लोगों पर कार्रवाई की गई है। इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल सैनी, प्रदीप रजत, रोमी, सुच्चा, टोनी व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें